विवादित मकान का फर्जी बैनामा कराने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
नाजरीन ने देवर पर लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ /बदायूं। विवादित मकान को प्लॉट दर्शाकर कथित रूप से फर्जी बैनामा कराने, धोखाधड़ी करने, कब्जे का प्रयास करने तथा गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सदर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक नामजद समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के फरशोरी टोला निवासी नाजरीन पत्नी यूसुफ हसन ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पति यूसुफ हसन मंदबुद्धि हैं। इसका लाभ उठाते हुए उनके देवर याकूब हसन पुत्र शमीमुल हसन उस्मानी उर्फ लड्डन मियां ने अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर वर्ष 2018 में विवादित मकान को प्लॉट दर्शाकर कथित रूप से फर्जी बैनामा अपने नाम करा लिया।
ये खबर भी पढ़े : सिकंदराबाद विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांवों में बिजली संकट,48 घंटे से आपूर्ति बाधित होने का आरोपhttps://twitter.com/Krishna8668771/status/2078801195737784463?s=20
प्रार्थना पत्र के अनुसार, उक्त संपत्ति को लेकर पहले से दीवानी न्यायालय में वाद विचाराधीन था। इसके बावजूद आरोपितों ने न्यायालय और परिवार के अन्य सदस्यों को कथित रूप से गुमराह कर बैनामा करा लिया। पीड़िता का आरोप है कि बैनामे के आधार पर मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही आरोप लगाया गया कि शिकायत के बावजूद पुलिस स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में सदर कोतवाली पुलिस ने याकूब हसन समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
