सिकंदराबाद विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांवों में बिजली संकट,48 घंटे से आपूर्ति बाधित होने का आरोप

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

बिपिन कुमार

भीखमपुर-खीरी,19 जुलाई(तरुणमित्र)। सिकंदराबाद विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले सैकड़ों गांवों में पिछले लगभग 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शुक्रवार शाम से बिजली आपूर्ति ठप है और रात में केवल करीब दस मिनट के लिए बिजली आई, जिसके बाद से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
 
लगातार बिजली न मिलने से गांवों में ब्लैकआउट जैसी स्थिति बनी हुई है। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो चुके हैं, मोबाइल फोन बंद हो गए हैं और पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरे के कारण चोरी की आशंका बढ़ गई है। वहीं जंगल से सटे गांवों में जंगली जानवरों और कीड़े-मकोड़ों का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
 
उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि सिकंदराबाद विद्युत उपकेंद्र का सीयूजी नंबर अधिकांश समय बंद रहता है, जिससे शिकायत दर्ज कराना भी मुश्किल हो जाता है। उनका कहना है कि कभी रोस्टिंग तो कभी केबल बॉक्स या ट्रॉली खराब होने का हवाला देकर लगातार बिजली कटौती की जाती है, जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है।
 
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई और व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे सिकंदराबाद विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'चलो संसद' मार्च के दौरान सोमवार को नई दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक हो...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
'चलो संसद' मार्च हिंसक: कई पुलिसकर्मी घायल, 60 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भी जख्मी, 70 हिरासत में

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 92 ASP और DSP अधिकारियों के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 92 ASP और DSP अधिकारियों के तबादले

अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

अयोध्या को मिली अत्याधुनिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, 48.88 करोड़ की परियोजना का निर्माण पूरा वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा...
उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग

कौशाम्बी। जिले में मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति, कौशाम्बी के अध्यक्ष राम बदन भार्गव के नेतृत्व में सोमवार को...