शटर तोड़कर देशी शराब की दुकान में लाखों की चोरी,49 पेटी शराब सहित नकदी ले उड़े चोर

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

विपिन शर्मा

भीखमपुर-खीरी,20 जुलाई(तरुणमित्र)। मितौली थाना क्षेत्र के गांव सेनपुर चौराहे स्थित एक देशी शराब की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से 49 पेटी देशी शराब,लगभग ₹1.20 लाख की नकदी तथा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे, एलसीडी और हार्ड डिस्क भी उखाड़ ले गए।
 
जानकारी के अनुसार,दुकान के सेल्समैन ने बताया कि वह रोज की तरह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। देर रात करीब 2 बजे गश्त के दौरान मितौली थाना प्रभारी ने दुकान का शटर खुला देखा। इसके बाद उन्होंने गांव सेनपुर के एक व्यक्ति से सेल्समैन का मोबाइल नंबर लेकर उसे सूचना दी। सूचना मिलने पर सेल्समैन मौके पर पहुंचा तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और चोरी का पता चला।
 
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा है कि घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर डायल-112 की पुलिस गाड़ी रात में तैनात रहती है, इसके बावजूद चोर आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इससे क्षेत्र में रात्रि गश्त की प्रभावशीलता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
 
उधर,सुबह मौके पर पहुंचे दुकान मालिक ने सेल्समैन पर ही संदेह जताते हुए कहा कि वह उसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। 
 
हालांकि सेल्समैन ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए कहा कि चोरी की घटना से उसका कोई संबंध नहीं है और उसे इसकी कोई जानकारी नहीं थी।
पुलिस का कहना है कि अभी तक दुकान मालिक की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 
लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग दुर्घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि

गंगटोक। सिक्किम के नाम्ची जिले के झोलुंगे अंतर्गत समरदोंग में निर्माणाधीन नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचपीसी) की तीस्ता स्टेज-6...
राष्ट्रीय  राज्य 
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग दुर्घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि

अफगानिस्तान में बाढ़ से 20 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल, 100 लापता

काबुल (अफगानिस्तान)। अफगानिस्तान में तेज बारिश से जानमाल की क्षति हुी है। भारी बारिश की वजह से पूर्वी अफगानिस्तान के...
अंतर्राष्ट्रीय 
 अफगानिस्तान में बाढ़ से 20 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल, 100 लापता

मोल्दोवा में भारत की राष्ट्रपति मुर्मु के सम्मान में भोज, आज से शुरू होगा उत्तर मैसेडोनिया का दौरा

चिसीनाउ (मोल्दोवा)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तीन देशों की राजकीय यात्रा का पहला चरण मोल्दोवा में पूरा कर...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
मोल्दोवा में भारत की राष्ट्रपति मुर्मु के सम्मान में भोज, आज से शुरू होगा उत्तर मैसेडोनिया का दौरा

ट्रंप बोले- अमेरिका में नेतन्याहू की गिरफ्तारी नहीं होगी, न्यूयॉर्क मेयर की टिप्पणी पर जताई नाराजगी

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अमेरिका यात्रा के दौरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
 ट्रंप बोले- अमेरिका में नेतन्याहू की गिरफ्तारी नहीं होगी, न्यूयॉर्क मेयर की टिप्पणी पर जताई नाराजगी

ग्वालियरः कलेक्टर ने बालिका गृह एवं वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कलेक्टर रुचिका चौहान ने सोमवार देर शाम जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) परिसर स्थित वन स्टॉप...
राज्य  मध्य प्रदेश 
ग्वालियरः कलेक्टर ने बालिका गृह एवं वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

देवरिया। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास हुए रूसी हमले में देवरिया के एक नाविक की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रूस-यूक्रेन युद्ध ने ली देवरिया के लाल की जान, ओडेसा के पास जहाज पर हमले में नाविक की मौत

अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

अयोध्या को मिली अत्याधुनिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, 48.88 करोड़ की परियोजना का निर्माण पूरा वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा...
उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या: अत्याधुनिक फारेंसिक साइंस लैब बनकर तैयार, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग

कौशाम्बी। जिले में मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति, कौशाम्बी के अध्यक्ष राम बदन भार्गव के नेतृत्व में सोमवार को...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री को भेजा गया आठ सूत्रीय मांगपत्र, पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय की उठाई मांग