जलभराव से बेहाल बरोठा,सड़क पर उतरकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली

निघासन-खीरी,19 जुलाई(तरुणमित्र)। विकास खंड निघासन की ग्राम पंचायत बरोठा में मुख्य मार्गों पर जलभराव और जर्जर सड़कों से परेशान ग्रामीणों का सब्र रविवार को टूट गया। ग्रामीणों ने जलभराव वाली सड़क पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया और संबंधित अधिकारियों से शीघ्र समस्या का समाधान कराने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के कई प्रमुख संपर्क मार्ग लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। बरोठा से लांघनिया पुरवा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग,जो बीरबल के घर से दीनदयाल गौतम के घर तक जाता है, पूरी तरह जलभराव की चपेट में है। यह मार्ग स्कूली बच्चों, किसानों तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कृषि यंत्रों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है,जलभराव और गड्ढों के कारण यहां दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। इसी प्रकार इंद्रपाल के घर से प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाली सड़क भी जगह-जगह टूटी हुई है और उस पर जलभराव है। मजबूरी में स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर विद्यालय जाना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार बच्चे जलभराव में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
 
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने हाथ उठाकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और सड़क की ऊंचाई बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन न तो सड़क की ऊंचाई बढ़ाई गई और न ही निर्माण की गुणवत्ता का ध्यान रखा गया। परिणामस्वरूप सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई और हल्की बारिश में भी जलभराव की स्थिति बन जाती है।
 
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए,ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

दवा लेने से लेकर इमरजेंसी आईडी और मेडिकल रिकॉर्ड की रख सकता हिस्ट्री आजकल स्मार्टफोन में मौजूद हेल्थ ऐप्स आपकी...
टेक-मित्र 
हेल्थ ऐप्स में दवा रिमाइंडर से मेडिकल रिकॉर्ड तक सुरक्षित, जाने कैसे करें इस्तेमाल?

अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

देवरिया। नगर पंचायत बैतालपुर में लाखों रूपये की लागत से बन रहा प्राइमरी विद्यालय का अतिरिक्त कक्ष महीनों से अधूरा...
उत्तर प्रदेश 
   अतिरिक्त कक्ष का भवन अधूरा, दरवाजे पर लटका ताला, लाखों की लागत वाली परियोजना उपेक्षित

टेक्नो कैमॉन 50 अल्ट्रा की भारत में एंट्री, 50MP कैमरा के साथ 6500mAh की बैटरी

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को डिस्काउंट टेक्नो ने भारतीय बाजार में अपना नया कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोन 'टेक्नो कैमॉन 50 अल्ट्रा' ...
टेक-मित्र 
टेक्नो कैमॉन 50 अल्ट्रा की भारत में एंट्री, 50MP कैमरा के साथ 6500mAh की बैटरी

चंद्रशेखर आज़ाद-भारत का वह पुत्र, जिसने सिर झुकना सीखा ही नहीं; कृति आरके जैन

चंद्रशेखर आज़ाद — एक ऐसा संकल्प जिसे मृत्यु भी पराजित नहीं कर सकी  कभी-कभी इतिहास राजाओं के मुकुट से नहीं,...