पीजीआई में  रेडियोलॉजी कोर्सेज का शुभारंभ

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में ‘ पीजीआई रेडियोलॉजी कोर्सेज ’ का सफल शुभारंभ किया गया। पहला मॉड्यूल ‘ कार्डियोथोरेसिक इमेजिंग मास्टरक्लास ’ था। जिसे प्रदेश के प्रथम व्यापक, हैंड्स-ऑन कार्डियोथोरेसिक इमेजिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के रूप में रेडियोलॉजी शिक्षा में एक नया मानदंड स्थापित किया है। ये जानकारी  प्रो.डॉ.अर्चना गुप्ता ने दी।
संस्थान के रेडियोडायग्नोसिस विभागाध्यक्ष प्रो.डॉ.अर्चना गुप्ता ने बताया  रेडियोलॉजी कोर्सेज की संस्थापक के दूरदर्शी नेतृत्व में किया गया। रेडियोलॉजी शिक्षा को संरचित, चिकित्सकीय दृष्टि से प्रासंगिक एवं कौशल-आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से नई दिशा देने की उनकी प्रतिबद्धता इस विशिष्ट शैक्षणिक मंच की स्थापना में महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम की कोर्स सेक्रेटरी डॉ.अनुराधा सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, रेडियोडायग्नोसिस विभाग ने इस वैज्ञानिक कार्यक्रम के नियोजन एवं सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देश के प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञों ने सहभागिता की
इनमें एम्स , नई दिल्ली , टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई , ज्यूपिटर हॉस्पिटल , मुंबई , यूएन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी, अहमदाबाद , बनारस हिंदू विश्वविद्यालय , डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान , मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ , टेली रेडियोलॉजी सॉल्यूशंस तथा पीजीआई लखनऊ के विशेषज्ञ शामिल थे।
प्रो. डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि एसजीपीजीआई रेडियोलॉजी कोर्सेज का उद्देश्य ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम विकसित करना है, जो सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक चिकित्सकीय दक्षता के बीच की दूरी को कम करें। उन्होंने कहा कि भविष्य की रेडियोलॉजी शिक्षा को संरचित सोच, साक्ष्य-आधारित रिपोर्टिंग तथा सहभागितापूर्ण शिक्षण पर आधारित होना चाहिए, जिससे युवा रेडियोलॉजिस्ट आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की बदलती आवश्यकताओं का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

विश्व कप फाइनल के बाद स्पेन-अर्जेंटीना खिलाड़ियों की झड़प पर फीफा सख्त, जांच शुरू

नई दिल्ली। फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) ने रविवार को खेले गए फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल के...
खेल 
विश्व कप फाइनल के बाद स्पेन-अर्जेंटीना खिलाड़ियों की झड़प पर फीफा सख्त, जांच शुरू

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

राष्ट्रमंडल खेल 2026 का 23 जुलाई से आगाज, जानिए भारतीय समयानुसार पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 74...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल 2026 का 23 जुलाई से आगाज, जानिए भारतीय समयानुसार पूरा शेड्यूल

कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

लखनऊ/मेरठ। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले दंपति के शव

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे...
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले दंपति के शव

उत्तर प्रदेश

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

लखनऊ/मेरठ। कांवड यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु शासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता : मुख्य सचिव

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले दंपति के शव

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे...
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले दंपति के शव

यूपी एटीएस ने बलरामपुर से संदिग्ध आईएसआई एजेंट काे किया गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को बलरामपुर जिले से गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एटीएस ने बलरामपुर से संदिग्ध आईएसआई एजेंट काे किया गिरफ्तार