जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व भूस्खलन ने मचाई तबाही, 10 लोगों की मौत

राहत-बचाव अभियान जारी 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पुंछ में अचानक आई बाढ़ से कई मकान ढहे
  • पुंछ हादसे पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर। में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर कर दिए हैं। पुंछ जिले में अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और बारिश से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। पुलस्त्य नदी में आई बाढ़ के कारण दो दुकानें, आटा चक्की और एक वाहन सर्विस स्टेशन बह गए, जिससे कई वाहन भी पानी में बह गए।

सुरनकोट तहसील के संगलेयानी गांव में एक मकान गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुंछ जिले में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें सुरनकोट क्षेत्र में 9 लोगों की मौत शामिल है, जिनमें एक ही परिवार के छह सदस्य भी बताए जा रहे हैं। हवेली इलाके में भी एक व्यक्ति की जान गई है।

जम्मू-कश्मीर के खेत में ड्रोन मिलने से मचा हड़कंप, फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा ये खबर भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर के खेत में ड्रोन मिलने से मचा हड़कंप, फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा

भारी बारिश के चलते हवेली में कई घरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि मंडी क्षेत्र से भी संपत्ति के नुकसान की खबरें सामने आई हैं। जिले के कई हिस्सों में भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है।

नूना बांडी गांव में भी एक मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे प्रभावित इलाकों से जानकारी सामने आएगी, नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पुंछ में बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

चित्रकूट। प्रेम-प्रसंग के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में दबाव बनाने के आरोप में सरधुवा थाने के...
उत्तर प्रदेश 
लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

नीट पेपर लीक मामले में विराेध-प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

रायपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर से सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार को...
छत्तीसगढ़ 
नीट पेपर लीक मामले में विराेध-प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

बदलापुर में युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर के पास सागव गांव में रविवार को दोपहर में एक 23 साल के...
महाराष्ट्र 
 बदलापुर में युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी

भोपालः मंत्री सारंग ने नरेला क्षेत्र को दी 24.78 करोड़ के 10 विकास कार्यों की सौगात

भोपाल। मध्य प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को भोपाल के नरेला विधानसभा अंतर्गत...
मध्य प्रदेश 
भोपालः मंत्री सारंग ने नरेला क्षेत्र को दी 24.78 करोड़ के 10 विकास कार्यों की सौगात

'वाइब्रेंट इंडिया स्टेनलेस स्टील एग्जीबिशन-2026' पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, उद्योग जगत को दिया बढ़ावा

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को अहमदाबाद स्थित गुजरात यूनिवर्सिटी कन्वेंशन हॉल में आयोजित 'वाइब्रेंट इंडिया स्टेनलेस...
राष्ट्रीय  गुजरात 
'वाइब्रेंट इंडिया स्टेनलेस स्टील एग्जीबिशन-2026' पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, उद्योग जगत को दिया बढ़ावा

उत्तर प्रदेश

लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

चित्रकूट। प्रेम-प्रसंग के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में दबाव बनाने के आरोप में सरधुवा थाने के...
उत्तर प्रदेश 
लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

अमेठी में कलयुगी बेटे का खौफनाक हमला, मां पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

अमेठी। जिले में कमरौली थाना क्षेत्र के सिठौली गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी में कलयुगी बेटे का खौफनाक हमला, मां पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

अमेठी में युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

अमेठी।अमेठी जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर मजरे मुहीबसाह गांव में एक युवक ने घर के कमरे में फांसी...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर: साइबर फ्रॉड के पैसों को क्रिप्टो में बदलने वाला गिरोह बेनकाब, छह गिरफ्तार

कानपुर। साइबर सेल सेंट्रल जोन, नजीराबाद और नवाबगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी की रकम को बैंक...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: साइबर फ्रॉड के पैसों को क्रिप्टो में बदलने वाला गिरोह बेनकाब, छह गिरफ्तार