यूपी एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 20.570 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) थाना बाराबंकी ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20.570 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 30 हजार रुपये है, बरामद किया गया। इसके अलावा 1,080 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और दो बस टिकट भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध तथा पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के निर्देशन में की गई।

तहसील समाधान दिवस में 65 जनशिकायती मामले आये 3 का हुआ निस्तारण ये खबर भी पढ़े : तहसील समाधान दिवस में 65 जनशिकायती मामले आये 3 का हुआ निस्तारण

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोज पुत्र मतीन, निवासी खजांची टोला, थाना कोतवाली नगर, हरदोई और नजावत पुत्र जमायत खां, निवासी बढ़ईन पुरवा, पिहानी चुंगी, थाना कोतवाली देहात, हरदोई के रूप में हुई है। दोनों को 18 जुलाई 2026 को लखनऊ-सीतापुर रोड स्थित मां चंद्रिका देवी हॉस्पिटल के सामने, थाना बीकेटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा लखनऊ के एक व्यक्ति से लेकर आए थे और इसे सीतापुर होते हुए हरदोई पहुंचाने जा रहे थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि हरदोई के एक व्यक्ति के कहने पर वे पहले भी कई बार गांजे की खेप पहुंचा चुके हैं।

एएनटीएफ का कहना है कि पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे और पीछे के संपर्कों (फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक) की जांच कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। मामले में थाना बीकेटी, लखनऊ में एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8/20/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

चित्रकूट। प्रेम-प्रसंग के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में दबाव बनाने के आरोप में सरधुवा थाने के...
उत्तर प्रदेश 
लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

नीट पेपर लीक मामले में विराेध-प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

रायपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर से सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार को...
छत्तीसगढ़ 
नीट पेपर लीक मामले में विराेध-प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

बदलापुर में युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर के पास सागव गांव में रविवार को दोपहर में एक 23 साल के...
महाराष्ट्र 
 बदलापुर में युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी

भोपालः मंत्री सारंग ने नरेला क्षेत्र को दी 24.78 करोड़ के 10 विकास कार्यों की सौगात

भोपाल। मध्य प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को भोपाल के नरेला विधानसभा अंतर्गत...
मध्य प्रदेश 
भोपालः मंत्री सारंग ने नरेला क्षेत्र को दी 24.78 करोड़ के 10 विकास कार्यों की सौगात

'वाइब्रेंट इंडिया स्टेनलेस स्टील एग्जीबिशन-2026' पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, उद्योग जगत को दिया बढ़ावा

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को अहमदाबाद स्थित गुजरात यूनिवर्सिटी कन्वेंशन हॉल में आयोजित 'वाइब्रेंट इंडिया स्टेनलेस...
राष्ट्रीय  गुजरात 
'वाइब्रेंट इंडिया स्टेनलेस स्टील एग्जीबिशन-2026' पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, उद्योग जगत को दिया बढ़ावा

उत्तर प्रदेश

लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

चित्रकूट। प्रेम-प्रसंग के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में दबाव बनाने के आरोप में सरधुवा थाने के...
उत्तर प्रदेश 
लाइनमैन आत्महत्या के मामले में एसआई अजहर जमाल के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

अमेठी में कलयुगी बेटे का खौफनाक हमला, मां पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

अमेठी। जिले में कमरौली थाना क्षेत्र के सिठौली गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी में कलयुगी बेटे का खौफनाक हमला, मां पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

अमेठी में युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

अमेठी।अमेठी जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर मजरे मुहीबसाह गांव में एक युवक ने घर के कमरे में फांसी...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर: साइबर फ्रॉड के पैसों को क्रिप्टो में बदलने वाला गिरोह बेनकाब, छह गिरफ्तार

कानपुर। साइबर सेल सेंट्रल जोन, नजीराबाद और नवाबगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी की रकम को बैंक...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: साइबर फ्रॉड के पैसों को क्रिप्टो में बदलने वाला गिरोह बेनकाब, छह गिरफ्तार