बरेली में एएनटीएफ की कार्रवाई, 1.30 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित रसायन बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

दो वाहन, पांच मोबाइल फोन और 1,080 रुपये नकद भी बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ । उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की बरेली यूनिट ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 498.35 किलोग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड प्रीकर्सर रसायन बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा दो वाहन, पांच मोबाइल फोन और 1,080 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरोहा निवासी जोगेश उर्फ पिंकू, तेजपाल सिंह और अरुण कुमार तथा बदायूं निवासी वासिद के रूप में हुई है। सभी को 18 जुलाई को बरेली के थाना शाही क्षेत्र के ग्राम जुनहाई बिजलीघर के सामने से गिरफ्तार किया गया।

शनिवार से लापता मासूम का शव घर के पास तालाब में मिला, पुलिस जांच में जुटी ये खबर भी पढ़े : शनिवार से लापता मासूम का शव घर के पास तालाब में मिला, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा के मेवात से एसिटिक एनहाइड्राइड लेकर आए थे। इसे बदायूं में एक व्यक्ति को देना था, जहां से आगे पश्चिम बंगाल भेजा जाना था। इस अवैध कारोबार से होने वाले मुनाफे को सभी आरोपी आपस में बांट लेते थे।

इस मामले में थाना शाही, बरेली में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।यह कार्रवाई एएनटीएफ बरेली यूनिट ने थाना शाही पुलिस और सर्विलांस टीम के सहयोग से की।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप 

मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस सरोजनीनगर। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे के नीचे करीब 50...
उत्तर प्रदेश 

अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों के अस्वस्थ होने की सूचना पर आयुक्त ने लिया संज्ञान

विद्यार्थी के उपचार में लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश बांदा। सोशल मीडिया एवं विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से...

2027 की तैयारियों में प्राणपण से जुटें कार्यकर्ता-अवधेश

सीतापुर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा के सभी नेताओं ने उनका जोरदार...

रामपुर के प्राचीन मां भीखर देवी मंदिर से अष्टधातु की प्रतिमा चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

ग्रामीणों के अनुसार प्रतिमा सैकड़ों वर्ष पुरानी पुलिस जांच में जुटी जसपुरा/बांदा। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित सैकड़ों वर्ष...

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में उमड़े मरीज, 117 लोगों को मिला निःशुल्क उपचार

गड़रिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 37 मरीजों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण जसपुरा (बांदा)। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं...