लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे के नीचे करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब नौ बजे दरोगाखेड़ा स्थित अवध कॉलेजिएट के सामने एलिवेटेड लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के नीचे पिलर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष, रंग गेहुआं और कद लगभग पांच फीट आठ इंच है। उसके सिर के आगे के बाल हल्के झड़े हुए हैं।मृतक ने आसमानी रंग की धारीदार शर्ट और काले रंग का लोअर पहन रखा था। गले में काला धागा तथा दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में सफेद धातु की अंगूठी पहने हुए था।
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
