अपनी डाइट में इस अंबिला सूप को ज़रूर शामिल करें
इम्यूनिटी बूस्टिंग सूप :मॉनसून में आमतौर पर कमजोर इम्यूनिटी की वजह से लोगों को सर्दी खांसी की समस्या बहुत ज़्यादा होती है। अगर आप रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं तो ओडिशा का अंबिला (Ambila) खट्टा-मीठा सब्जी का सूप डाइट में ज़रूर शामिल करें। इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से शरीर की रक्षा करते हैं।
ओडिया अंबिला सूप बनाने के लिए सामग्री:
डेढ़ कप शकरकंद, अरबी, कद्दू और मूली का मिश्रण, 2 बड़े चम्मच इमली का पल्प, 1 छोटा चम्मच राई, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच सौंफ, 1 छोटा चम्मच मेथी दाना और 1 छोटा चम्मच कलौंजी, 2 सूखी लाल मिर्च, 10–12 करी पत्ते, एक चुटकी हींग, 1 बड़ा चम्मच गुड़, 1 छोटा चम्मच चावल का आटा, 1 बड़ा चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, 3 कप पानी
अंबिला सूप बनाने का तरीका
पहला स्टेप: ओडिया अंबिला सूप बनाने के लिए सबसे पहले, कटी हुई जड़ वाली सब्जियों शकरकंद, अरबी, कद्दू और मूली को प्रेशर कुकर में डालें। अब इसमें हल्दी पाउडर, नमक और 3 कप पानी डालें। ढक्कन बंद करें और एमडीएम आंच पर 2 सीटी आने तक या सब्जियों के नरम होने तक उन्हें पकाएं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि वो एकदम गले न।
दूसरा स्टेप: जब कुकर का प्रेशर अपने आप निकल जाए, तो उसे खोलें और स्लो फ्लेम पर पकाएं। अब इसमें इमली का पल्प और गुड़ डालकर मिलाएं। इमली का पल्प बनाने के लिए आधा कप इमली के पानी में नींबू के आकार जितना इमली लेकर उसके पल्प को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब, 3–4 मिनट तक धीमी आंच पर इसे पकाएं ताकि इमली का कच्चापन निकल जाए और वह गुड़ की मिठास के साथ मिल जाए। अगर सूप थोड़ा गाढ़ा चाहिए, तो चावल के पानी का घोल डालें और एक मिनट और पकाएं। अब, गरम ग्राम अंबिला को बाउल में निकालें और तड़का तैयार करने तक अलग रख दें।
तीसरा स्टेप: अब, एक छोटे पैन में मीडियम आंच पर तेल गरम करें। अब इसमें राई, जीरा, सौंफ, मेथी दाना और कलौंजी डालें और बीजों को चटकने दें। इसके बाद, सूखी लाल मिर्च, हींग और करी पत्ते डालें। लगभग 10 सेकंड तक भूनें जब तक कि अच्छी खुशबू न आने लगे। अब तैयार अंबिला के ऊपर गरम तड़का डालें। खुशबू को बनाए रखने के लिए बाउल को तुरंत ढक्कन से ढक दें। परोसने से पहले कुछ मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
