बिना चीनी और गुड़ के  तैयार हो शुगर फ्री लड्डू

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

शुगर फ्री लड्डू रेसिपी: मीठा खाने के शौकीन लोगों को कुछ मीठी चीज खाने की क्रेविंग होती है। ये क्रेविंग शाम को या रात को काफी ज्यादा बढ़ जाती है। कई बार शुगर क्रेविंग को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको भी कुछ मीठा खाना है लेकिन हेल्दी भी होना चाहिए, तो इसके लिए ये लड्डू परफेक्ट हैं। सिर्फ ड्राई फ्रूट्स और सत्तू से बेहद स्वादिष्ट लड्डू बनकर तैयार हो जाते हैं। आप इन्हें वेट लॉस के दौरान डाइट करते वक्त भी खा सकते हैं। डायबिटीज के मरीज भी ये लड्डू खा सकते हैं। इन्हें खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलेगी और आपके मीठा खाने की क्रेविंग भी कम होगी। खास बात ये है कि इस लड्डू को बनाने में हम चीनी या गुड़ या कोई भी मीठी चीज का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। फटाफट नोट कर लें शुगर फ्री लड्डू की ये रेसिपी।


बिना चीनी और गुड़ के शुगर फ्री लड्डू रेसिपी
पहला स्टेप- एक कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच देसी घी डालकर गर्म करें। इसमें आधा कप कद्दू के बीज, आधा कप तरबूज के बीज, आधा कप सूरजमुखी के बीज, आधा कप टुकड़ों में कटे हुए बादाम, दो बड़े चम्मच तिल डालकर हल्का भून लें। सारी चीजों को भूनने के बाद निकाल लें। अब कड़ाही में मखाने डालकर क्रिस्पी होने तक रोस्ट करें। मखाने को लो मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए भूनना है। सारी चीजों को मिलाकर एक मिक्सी जार में डालकर पीस लें। इसका पाउडर जैसा बना लें। अब इसमें आधा कप टुकड़ों में कटा हुआ बिना बीज वाला खजूर डाल दें। खजूर डालकर भी थोड़ी देर पीस लें।

 शाम की चाय के साथ हेल्दी और टेस्टी खाना हैं तो दाल कबाब बेस्ट ऑप्शन ये खबर भी पढ़े :  शाम की चाय के साथ हेल्दी और टेस्टी खाना हैं तो दाल कबाब बेस्ट ऑप्शन

दूसरा स्टेप- अब कड़ाही में 2 कप चना सत्तू लें और उसे 1 कप से थोड़ा कम घी डालकर भून लें। सत्तू क्योंकि भुने हुए चने से बना होता है इसलिए इसे बहुत ज्यादा देर तक भूनने की जरूरत नहीं होती है। भूनने के बाद सत्तू पतला हो जाएगा। इसे ठंडा होने दें और तैयार किया हुआ ड्राई फ्रूट्स वाला मिक्सचर इसमें मिला दें। अब थोड़ी पिसी हुई इलायची डालें और सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लें।

इस लड्डू में चीनी का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं किया गया है। अगर आपको थोड़े मीठे लड्डू पसंद हैं तो इसमें गुड़ का पाउडर मिला सकते हैं। अगर जैगरी पाउडर नहीं है तो गुड़ को पिघलाकर भी मिला सकते हैं। इससे लड्डू स्वादिष्ट और आसानी से बन जाएंगे। डाइटिंग करने वाले भी इस लड्डू को खा सकते हैं। 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

ईरान की पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की चेतावनी

ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की दी चेतावनी। होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के लिए अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार।...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान की पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की चेतावनी

'शादी का अधिकार नहीं छीना जा सकता'— हाई कोर्ट के फैसले से मंडोर ओपन जेल में रचेगा इतिहास

जोधपुर की मंडोर ओपन जेल में होगी शादी। हत्या के मामलों में दोषी दो उम्रकैद कैदी करेंगे विवाह। राजस्थान हाई...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
'शादी का अधिकार नहीं छीना जा सकता'— हाई कोर्ट के फैसले से मंडोर ओपन जेल में रचेगा इतिहास

अमेरिकी हमले  के जवाब में बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर टूटा ईरान का कहर

दुबई: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। अमेरिका ने ईरान के कई...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिकी हमले  के जवाब में बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर टूटा ईरान का कहर

 धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार

धनिया खेती : आज के समय में किसानों की सबसे बड़ी परेशानी है खेती में बढ़ती लागत, क्योंकि रासायनिक खाद...
खेती-बाड़ी 
 धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार

जंतर मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट में पहुंचे केजरीवाल,सोनम वांगचुक से की मुलाकात

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर अनशनरत...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
जंतर मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट में पहुंचे केजरीवाल,सोनम वांगचुक से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश

जंगल में प्रेमी संग घूमने गई नाबालिग प्रेमिका से गैंगरेप

पुलिस ने प्रेमी समेत दो आरोपियों को दबोचा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में प्रेमी संग घूमने गई नाबालिग प्रेमिका से गैंगरेप

जौहर यूनिवर्सिटी का मामला कैसे खुला?

रामपुरः रामपुर विकास प्राधिकरण ने सपा नेता आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को गिराने का...
उत्तर प्रदेश 
जौहर यूनिवर्सिटी का मामला कैसे खुला?

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव