जंतर मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट में पहुंचे केजरीवाल,सोनम वांगचुक से की मुलाकात
बोले- युवाओं की आवाज नहीं सुनी तो 2029 में सत्ता से बाहर होगी सरकार
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर अनशनरत सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की और केंद्र सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया। इस दौरान केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाए जाने का सुझाव भी दिया।
सोनम वांगचुक शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार 19वें दिन अनशन पर हैं। उनसे मुलाकात के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सरकार को युवाओं की आवाज सुननी चाहिए, अन्यथा वर्ष 2029 में उसे सत्ता से बाहर होना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा पत्र लीक होने, मूल्यांकन प्रक्रिया में गड़बड़ियों और शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही खामियों के बावजूद सरकार जवाबदेही तय नहीं कर रही है।
ये खबर भी पढ़े : 11वें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे सोनम वांगचुक, 7 किलो से ज्यादा वजन घटा; क्या हैं आंदोलन की मांगें?केजरीवाल ने इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के बाद भी सरकार ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सीबीएसई की मूल्यांकन प्रणाली में गड़बड़ियों के बावजूद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/2077740549508038816?s=20
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर सोनम वांगचुक को केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाना चाहिए। उन्हें नहीं लगता कि प्रधानमंत्री ऐसा करेंगे, क्योंकि वांगचुक शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव ला सकते हैं।
केजरीवाल ने वर्ष 2011 के अन्ना हजारे आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि वह भी जंतर-मंतर पर ही शुरू हुआ था और उसके तीन वर्ष बाद तत्कालीन सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी। यदि सरकार युवाओं की आवाज नहीं सुनेगी तो तीन साल बाद उसे भी इसी तरह के राजनीतिक परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
