दिल्ली हाई कोर्ट का सोनम वांगचुक के अनशन पर केंद्र व दिल्ली सरकार को नोटिस

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित पेपर लीक और शिक्षा क्षेत्र में अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के संदर्भ में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन को रुकवाने की मांग करने वाली याचिका पर केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले पर 16 जुलाई को सुनवाई करने का आदेश दिया।

याचिका वकील राकेश कुमार सैनी ने दायर की है। सुनवाई के दौरान सैनी ने कहा कि एक मानवाधिकार कार्यकर्ता विरोध के अपने अधिकार का उपयोग करते हुए पूरे देश के सामने अपनी जान देने को तैयार है। न्यायालय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पर 16 जुलाई को ही सुनवाई करने का आदेश दिया। कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार के वकील को इस मामले पर निर्देश लेकर आने को कहा। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वो याचिका की प्रति केंद्र और दिल्ली सरकार के वकीलों को उपलब्ध कराएं।

उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र आत्महत्या रोकने के लिए राष्ट्रीय कार्यबल सक्रिय ये खबर भी पढ़े : उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र आत्महत्या रोकने के लिए राष्ट्रीय कार्यबल सक्रिय

याचिका में मांग की गई है कि केंद्र और दिल्ली सरकार को निर्देश दिया जाए कि वो सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाएं और उन्हें जबरन खाना खिलाएं। याचिका में कहा गया है कि सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है। अनशन का आज 18वां दिन है और सोनम वांगचुक का वजन साढ़े आठ किलो घट गया है। अगर वो और ज्यादा दिनों तक अनशन करते हैं तो उनकी एक-दो दिनों में मौत हो सकती है। याचिका में कहा गया है कि अगर सोनम वांगचुक की मौत होती है तो ये पूरे देश और दुनिया के लिए शर्म की बात होगी।

वांगचुक 28 जून से अनशन पर हैं। वे जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे और उसके बाद से लगातार अनशन पर हैं। इस विरोध के जरिये नीट पेपर लीक और शिक्षा क्षेत्र में अन्य अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अदालत ने आजीवन कारावास की सुनाई सजा

65 हजार रुपये का अतिरिक्त अर्थदंड भी लगाया गया सरोजनीनगर। सरोजनीनगर स्थित बंथरा थाना क्षेत्र में 14 जुलाई को नाबालिग...
उत्तर प्रदेश 
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अदालत ने आजीवन कारावास की सुनाई सजा

कैबिनेट : मोबाइल फोन निर्माण योजना को मंजूरी, निर्माण के साथ सोर्सिंग और अनुसंधान को मिलेगा प्रोत्साहन

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने 625 अरब रुपये के बजट परिव्यय के साथ मोबाइल फोन निर्माण योजना (एमपीएमएस) को मंजूरी...
राष्ट्रीय  राज्य 
 कैबिनेट : मोबाइल फोन निर्माण योजना को मंजूरी, निर्माण के साथ सोर्सिंग और अनुसंधान को मिलेगा प्रोत्साहन

लेबर रजिस्ट्रेशन के लिए लगाया जागरूकता शिविर, मजदूरों में दिखा उत्साह

दर्जनों श्रमिकों का नया पंजीकरण के साथ पुराने कार्डों का नवीनीकरण हुआ लखनऊ। बुधवार असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों को...
उत्तर प्रदेश 
लेबर रजिस्ट्रेशन के लिए लगाया जागरूकता शिविर, मजदूरों में दिखा उत्साह

कैबिनेटः वाराणसी में 14,448 करोड़ रुपये की गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 14,447.64 करोड़ रुपये की लागत से 46.039 किलोमीटर लंबे छह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
कैबिनेटः वाराणसी में 14,448 करोड़ रुपये की गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी

कराटे प्रतियोगिता में एलपीएस के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, जीते मेडल

संस्थान को मिले 4 स्वर्ण एवं 2 कांस्य पदक लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा स्टेट्स, जानकीपुरम के विद्यार्थियों ने 14...