कराटे प्रतियोगिता में एलपीएस के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, जीते मेडल
सीआईएससीई जोनल कराटे प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कॉलेज का किया नाम रोशन
- संस्थान को मिले 4 स्वर्ण एवं 2 कांस्य पदक
लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा स्टेट्स, जानकीपुरम के विद्यार्थियों ने 14 जुलाई 2026 को स्कॉलर्स होम स्कूल, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित सीआईएससीई जोनल कराटे प्रतियोगिता–2026 में अपने उच्चतम खेल कौशल, अनुशासन एवं अदम्य साहस का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और संस्थान की झोली में 4 स्वर्ण एवं 2 कांस्य पदक डालकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
.jpeg)
प्रतियोगिता में पांची वर्मा (कक्षा XI-D), अनिशी चौधरी (कक्षा IX-B) ने अंडर-17 बालिका वर्ग, भार्गव सिंह नितवाल (कक्षा XI-D) ने अंडर-17 बालक वर्ग तथा अवनी वर्मा (कक्षा VI-C) ने अंडर-14 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि आराध्या वर्मा (कक्षा IX-D) ने अंडर-17 बालिका वर्ग एवं अतिशा टंडन (कक्षा VI-C) ने अंडर-14 बालिका वर्ग में कांस्य पदक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षक को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित अभ्यास, दृढ़ संकल्प एवं प्रशिक्षक के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा स्टेट्स तथा प्रदेश का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय परिवार के लिए गर्व और हर्ष का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
