यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्कूली वाहनों का सत्यापन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात  अमित कुमार* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात  परमहंस* द्वारा जनपद में संचालित सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान सूर्य इंटरनेशनल एकेडमी, सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, नित्या पब्लिक स्कूल, एस.के.एन. एकेडमी, गेटवे एकेडमी, ब्लूमिंग बड्स, सिटी पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, माउंट वैली एकेडमी खलीलाबाद, पीएमजीडी एकेडमी मगहर तथा आई.बी. एजुकेशनल एकेडमी मेंहदावल में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान विद्यालयों में संचालित स्कूली वाहनों का भी सघन सत्यापन किया गया। वाहनों के आवश्यक अभिलेख, फिटनेस, परमिट एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकांश वाहनों के अभिलेख सही पाए गए। वाहन चालकों एवं परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने, बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिन स्कूली वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप कमियां पाई गईं, उनके विरुद्ध नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समयावधि में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

भातखण्डे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह संपन्न

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में हुआ। पारंपरिक दीक्षांत शोभायात्रा के साथ...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह संपन्न

मूलभूत नागरिक सुविधाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चर्चा

लखनऊ । लखनऊ के मीडियाकर्मियों और रंगकर्मियों की उपस्थिति में भारतीय रंगमंच के वयोवृद्ध अभिनेता डा.अनिल रस्तोगी का सार्वजनिक सम्मान...
उत्तर प्रदेश 
मूलभूत नागरिक सुविधाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चर्चा

पौधों के हार्मोनल क्रॉस-टॉक पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ

लखनऊ। सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान,सीएसआईआर-एनबीआरआई में बुधवार दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी " पौधों के विकास और तनाव की प्रतिक्रियाओं को...
उत्तर प्रदेश 
पौधों के हार्मोनल क्रॉस-टॉक पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ

पीएम आवास का पात्र अभ्यार्थी बचा तो सीडीओ जिम्मेदार 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने पीएम आवास की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई पात्र अभ्यार्थी यदि बचता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम आवास का पात्र अभ्यार्थी बचा तो सीडीओ जिम्मेदार 

विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर वॉकथॉन का आयोजन

लखनऊ। विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के अवसर पर संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्था,पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न विभाग द्वारा...