लखनऊ में बड़ी कार्रवाई: मास्टर-की से लॉक खोलकर चुराते थे पेट्रोल-डीजल

डिपो से निकलने के बाद बंद कर देते थे जीपीएस लोकेशन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पेट्रोल-डीजल में मिलावट करने वाले गैंग के सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ। बुधवार पेट्रोल-डीजल में मिलावट करके बेचने वाले गैंग के चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने मलिहाबाद के सन्यासी बाग फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि गिरोह ऑयल कंपनियों के जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और हाई सिक्योरिटी लॉक की टेक्निकल कमियों का फायदा उठाकर सुनियोजित तरीके से तेल चोरी करते थे।

वाहनों के साथ पकड़े आरोपियों की पहचान सन्यासी बाग मलिहाबाद निवासी अनिल कुमार, काकोरी निवासी अभिषेक राजपूत, हसनगंज उन्नाव निवासी धीरज सिंह और हरदोई निवासी रामतीर्थ (टैंकर चालक) के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि गिरोह रात 11 बजे से सुबह 5-6 बजे के बीच वारदात करता था। चालक क्लच के पास लगे जीपीएस सेंसर की बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से निकाल देता था। इससे कंट्रोल रूम में टैंकर उसी जगह खड़ा दिखाई देता था, जबकि आरोपी उसे चोरी और मिलावट के अड्डे तक ले जाकर ईंधन निकाल लेते थे। काम पूरा होने के बाद फिर उसी स्थान पर लौटकर जीपीएस चालू कर देते थे।
 
टैंकरों में लगे 70 हजार के सेंसर आधारित हाई सिक्योरिटी लॉक को खोलने के लिए आरोपियों ने विशेष मास्टर-की तैयार कर रखी थी। पतले तार से सेंसर को कुछ देर के लिए निष्क्रिय कर लॉक खोल लिया जाता था। चोरी के बाद लॉक दोबारा बंद कर दिया जाता था। इससे न तो ओटीपी जनरेट होती थी और न ही सिस्टम में किसी तरह की एंट्री दर्ज होती थी। गिरोह चोरी का डीजल और पेट्रोल उन ग्रामीण इलाकों में बेचता था, जहां पेट्रोल पंप दूर-दूर हैं। कम कीमत पर किसानों और ग्रामीणों को ईंधन बेचकर बड़ा मुनाफा कमाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी रात में करीब 50 लीटर तक ईंधन निकाल लेते थे और दिन में डिलीवरी करते थे। पूछताछ में टैंकर चालक ने स्वीकार किया कि वह डिपो से निकलने के बाद रास्ते में ईंधन निकालकर गिरोह के सरगना को बेच देता था।
 
सरगना उसमें साल्वेंट मिलाकर स्थानीय ग्राहकों को ज्यादा कीमत पर बेचता था। इस धंधे में कई अन्य लोग भी शामिल थे। जांच के दौरान पुलिस को एक और चौंकाने वाला तथ्य मिला। गिरोह के एक सदस्य ने अपने मकान के बेसमेंट में बड़ी मात्रा में पेट्रोल, डीजल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ जमा कर रखे थे, जबकि वह परिवार के साथ उसी मकान की ऊपरी मंजिल पर रहता था। बेसमेंट में पेट्रोल की तेज गंध फैली हुई थी। गर्मी के मौसम में हल्की चिंगारी या शॉर्ट सर्किट भी बड़े विस्फोट और भीषण आग का कारण बन सकता था। घनी आबादी के बीच इस तरह का अवैध भंडारण पूरे इलाके के लिए बड़ा खतरा था।
 
लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भातखण्डे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह संपन्न

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में हुआ। पारंपरिक दीक्षांत शोभायात्रा के साथ...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह संपन्न

मूलभूत नागरिक सुविधाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चर्चा

लखनऊ । लखनऊ के मीडियाकर्मियों और रंगकर्मियों की उपस्थिति में भारतीय रंगमंच के वयोवृद्ध अभिनेता डा.अनिल रस्तोगी का सार्वजनिक सम्मान...
उत्तर प्रदेश 
मूलभूत नागरिक सुविधाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चर्चा

पौधों के हार्मोनल क्रॉस-टॉक पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ

लखनऊ। सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान,सीएसआईआर-एनबीआरआई में बुधवार दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी " पौधों के विकास और तनाव की प्रतिक्रियाओं को...
उत्तर प्रदेश 
पौधों के हार्मोनल क्रॉस-टॉक पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ

पीएम आवास का पात्र अभ्यार्थी बचा तो सीडीओ जिम्मेदार 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने पीएम आवास की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई पात्र अभ्यार्थी यदि बचता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम आवास का पात्र अभ्यार्थी बचा तो सीडीओ जिम्मेदार 

विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर वॉकथॉन का आयोजन

लखनऊ। विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के अवसर पर संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्था,पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न विभाग द्वारा...