सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी-तनुज पुनिया

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता के जन्मदिन की पूर्व बेला पर सदभावना सभा में सांसद ने प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधित्व को बताया लोकतंत्र का आदर्श

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

लालगंज, प्रतापगढ़। सांसद एवं उ0प्र0 कांग्रेस अनुसूचित जाति जन जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पुनिया ने राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी को सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आकांक्षाओं की आवश्यकता पर सबसे खरा व्यक्तित्व ठहराया है। उन्होने कहा कि प्रमोद तिवारी ने विधायक तथा सांसद के रूप में जन प्रतिनिधित्व का भारतीय लोकतंत्र को प्रेरक माडल प्रदान कर रखा है। सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन को लेकर एक दिन पहले यहां लालगंज स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कालेज के प्रांगण में सदभावना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि रामपुरखास मे स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा, लघु उद्योग, सुरक्षा के बेहतर प्रबन्ध यह साबित करते हैं कि प्रमोद तिवारी ने जनता की हर जरूरत को ध्यान से समझा और उसे पूरा किया।

उन्होेने क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के भी विधानसभा में मजबूत प्रतिनिधित्व की जमकर सराहना की। उन्होने कहा कि विधानसभा मे पार्टी की कम संख्या के बावजूद आराधना मिश्रा मोना की आवाज वहां कांग्रेस को प्रमुख विपक्षी दल के रूप में आवाज की पहचान दिए हुए है। सांसद तनुज पुनिया ने रामपुरखास के लोगों से गोल्डेन जुबली के जरिए होने वाले विधानसभा चुनाव में पचास वर्षो के प्रतिनिधित्व के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए अपनी चमक बढ़ाने का आहवान किया। उन्होने सभा में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच भाजपा पर एसआईआर के जरिए लोगों के मताधिकार से छेडछाड व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करते हुए सत्य की आवाज को दबाने के षडयंत्र को लेकर भी तीखा हमला बोला। सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन को लेकर धूमधाम से हुए सदभावना सभा का शुभारंभ मुख्य अतिथि तनुज पुनिया व विधायक मोना के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने मां सरस्वती तथा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होने महाविद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौध भी रोपित किये। वहीं लालगंज चौक पर इन्दिरा गांधी तथा सलेम भदारी वार्ड में बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर भी सांसद तनुज पुनिया ने माल्यार्पण किया। आयोजन में कार्यकर्ताओं व प्रशंसको तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना हुई।

देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ ये खबर भी पढ़े : देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

मुख्य अतिथि सांसद तनुज पुनिया ने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अतिथियो के साथ सह संयोजक पवन शुक्ल द्वारा विशेष रूप से बनवाए गए केक काटकर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के सेवा संकल्प की ईश्वर से मजबूती की प्रार्थना की। कार्यक्रम में सांसद तनुज पुनिया ने संयोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल द्वारा लिखी गयी पुस्तिका स्वर्णिम नेतृत्व का उल्लास, प्रमोद जी का प्रकाश का भी समारोहपूर्वक विमोचन किया। विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी रहे। आयोजन समिति द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. ऋचासुकुमार, प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज एवं सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू की संयुक्त अगुवाई में सांसद तनुज पुनिया को बाबा घुइसरनाथ जी की मनमोहक चित्र तथा  अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं डॉ0 नीरज त्रिपाठी व पीसीसी सदस्य प्रशांत शुक्ल का भी आयोजन में सम्मान हुआ दिखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने किया। संयोजन आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व संचालन सह संयोजक विकास मिश्र ने किया। स्वागत भाषण जिपंस लालजी यादव एवं आभार प्रदर्शन पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव ने किया। पूर्व प्रमुख रामकृपाल पासी, जिपंस रघुनाथ सरोज तथा पूर्व सदस्य महमूद आलम एवं दीपक मिश्र दीपू, छोटे लाल सरोज तथा भुवनेश्वर शुक्ल ने सदभावना सभा में शामिल हुए लोगों को पौध वितरित किये। लोकगायक श्रीकांत तथा प्रेमचन्द्र ने विनय शुक्ला के निर्देशन में विकास गीतों से समां बांधी। लोकगायक अमर बेदर्दी तथा परशुराम क्रोधी के द्वारा सोहर की प्रस्तुति मनमोहक दिखी। कार्यक्रम में विभवभूषण शुक्ल, महेन्द्र सिंह, डॉ0 अमिताभ शुक्ल, अनिल तिवारी, सुधाकर पाण्डेय, पप्पू तिवारी ने भी प्रमोद तिवारी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर इं. सुनील पाण्डेय, डा0 पुरूषोत्तम शुक्ल, डॉ0 राजकुमार पाण्डेय, डॉ0 ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, श्रीराम वर्मा, रवीन्द्र मिश्र, प्रकाशचंद्र मिश्र, डॉ0 अनुज नागेन्द्र, त्रिभु तिवारी, इं. अभिनव शुक्ला, सिंटू मिश्र, गीता सिंह, आशीष तिवारी, अभिषेक अंकुर, भूपेन्द्र तिवारी काजू, मुरलीधर तिवारी, बृजेश द्विवेदी, रामू मिश्र, राजू पाण्डेय, लवलेश पटेल, राजकिशोर शुक्ल, अबरार अहमद खान, नामवर सिंह, देवी प्रसाद मिश्र, बेनीलाल शुक्ल, कालिका प्रसाद पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, विपिन शुक्ल, शिव नारायण शुक्ल, आचार्य राजेश मिश्र, दारा सिंह, पन्नेलाल पाल, शेरू खां, आशीष कौशल, शास्त्री सौरभ, सुनील त्रिपाठी, महन्त द्विवेदी, रामलोचन त्रिपाठी, आचार्य शिवमूर्ति शास्त्री, सोनू शुक्ला, बैजनाथ यादव, विजय पाण्डेय, इन्द्रानंद तिवारी, अनंत प्रसाद तिवारी, श्रीकांत शुक्ला, दिवाकर शुक्ल, रिंकू सिंह परिहार, चंदन पाण्डेय, महादेव मिश्र बम बम, प्रीतेन्द्र ओझा, श्रीकांत मिश्र, कुंवर रामचंद्र सरोज, रामचंद्र तिवारी, राधेश्याम द्विवेदी, दयाराम वर्मा, नन्हें खां, संतोष सिंह, मिथलेश त्रिपाठी, रिंकू शुक्ला, कुबेरपति मिश्र, सोनू मिश्र, विनय पाण्डेय, नितिन मिश्र, दिनेश सिंह, महेन्द्र मिश्र आदि रहे।

 

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

दस अगस्त को जनपदों में खिलाई जाएगी कृमि नाशक गोली

लखनऊ। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का वर्तमान चरण प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में 10 अगस्त,को आयोजित किया जायेगा। छूटे...
उत्तर प्रदेश 
दस अगस्त को जनपदों में खिलाई जाएगी कृमि नाशक गोली

जोन-3 को एक सप्ताह में कूड़ा मुक्त जोन बनाने के दिए निर्देश

डोर-टू-डोर कलेक्शन पर दिया जोर लखनऊ। बुधवार अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने जोन-3 कार्यालय में संबंधित अधिकारियों...
उत्तर प्रदेश 
जोन-3 को एक सप्ताह में कूड़ा मुक्त जोन बनाने के दिए निर्देश

पित्त थैली की चोटो को दूरबीन विधि से किया उपचार 

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का जनरल सर्जरी विभाग जटिल पित्त नली की चोटों के दूरबीन विधि से...
उत्तर प्रदेश 
पित्त थैली की चोटो को दूरबीन विधि से किया उपचार 

कांग्रेस प्रभारी  की मुखर होकर संघर्ष करने की अपील

लखनऊ। कार्यभार ग्रहण एवं स्वागत के बाद लखनऊ पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस प्रभारी  की मुखर होकर संघर्ष करने की अपील

लखनऊ में बड़ी कार्रवाई: मास्टर-की से लॉक खोलकर चुराते थे पेट्रोल-डीजल

पेट्रोल-डीजल में मिलावट करने वाले गैंग के सदस्य गिरफ्तार लखनऊ। बुधवार पेट्रोल-डीजल में मिलावट करके बेचने वाले गैंग के चार...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बड़ी कार्रवाई: मास्टर-की से लॉक खोलकर चुराते थे पेट्रोल-डीजल

उत्तर प्रदेश

दस अगस्त को जनपदों में खिलाई जाएगी कृमि नाशक गोली

लखनऊ। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का वर्तमान चरण प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में 10 अगस्त,को आयोजित किया जायेगा। छूटे...
उत्तर प्रदेश 
दस अगस्त को जनपदों में खिलाई जाएगी कृमि नाशक गोली

जोन-3 को एक सप्ताह में कूड़ा मुक्त जोन बनाने के दिए निर्देश

डोर-टू-डोर कलेक्शन पर दिया जोर लखनऊ। बुधवार अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने जोन-3 कार्यालय में संबंधित अधिकारियों...
उत्तर प्रदेश 
जोन-3 को एक सप्ताह में कूड़ा मुक्त जोन बनाने के दिए निर्देश

पित्त थैली की चोटो को दूरबीन विधि से किया उपचार 

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का जनरल सर्जरी विभाग जटिल पित्त नली की चोटों के दूरबीन विधि से...
उत्तर प्रदेश 
पित्त थैली की चोटो को दूरबीन विधि से किया उपचार 

कांग्रेस प्रभारी  की मुखर होकर संघर्ष करने की अपील

लखनऊ। कार्यभार ग्रहण एवं स्वागत के बाद लखनऊ पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस प्रभारी  की मुखर होकर संघर्ष करने की अपील