सहसवान की होनहार बेटी ज़ायनाह आतिफ ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। प्रतिभा, मेहनत और लगन जब एक साथ मिलती हैं तो सफलता स्वयं कदम चूमती है। इस बात को सच साबित कर दिखाया है सहसवान की होनहार छात्रा एवं वरिष्ठ पत्रकार आतिफ निसार की पुत्री ज़ायनाह आतिफ ने। अपनी शानदार शैक्षणिक उपलब्धियों से ज़ायनाह ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे सहसवान और जनपद बदायूं का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

ज़ायनाह आतिफ ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। उन्होंने विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय में शत-प्रतिशत (100-100) अंक, जबकि गणित में 98 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। इस उपलब्धि ने उन्हें विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों की अग्रिम पंक्ति में स्थान दिलाया। बोर्ड परीक्षा की सफलता के बाद ज़ायनाह ने प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कक्षा-11 प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 104वीं रैंक प्राप्त की। वहीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की कक्षा-11 प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया छठी रैंक हासिल कर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कराई।

मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश भुगत रहा आर्थिक तबाही-प्रमोद तिवारी ये खबर भी पढ़े : मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश भुगत रहा आर्थिक तबाही-प्रमोद तिवारी

ज़ायनाह की प्रतिभा बचपन से ही दिखाई देती रही है। इससे पहले भी उन्होंने एएमयू की कक्षा-6 प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी असाधारण क्षमता का परिचय दिया था। लगातार मिल रही इन सफलताओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर हर ऊँचाई को छुआ जा सकता है। अपनी इस सफलता का श्रेय ज़ायनाह ने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा और निरंतर सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उन्होंने आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और समाज का नाम रोशन करने का संकल्प व्यक्त किया। ज़ायनाह आतिफ की इस शानदार सफलता से पूरे सहसवान में खुशी का माहौल है।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

रामपुर : जौहर विश्वविद्यालय पर चलेगा बुलडोजर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण और भू-उपयोग नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्ती...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 रामपुर : जौहर विश्वविद्यालय पर चलेगा बुलडोजर

जेलों की सुरक्षा और सुदृढ़ करने को मानकों का कड़ाई से अनुपालन करें अधिकारी : डीजी जेल

लखनऊ। महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने बुधवार को कारागार विभाग के समस्त उपमहानिरीक्षक कारागार, वरिष्ठ अधीक्षकों,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेलों की सुरक्षा और सुदृढ़ करने को मानकों का कड़ाई से अनुपालन करें अधिकारी : डीजी जेल

राष्ट्रीय विद्युत नीति के जनविरोधी प्रावधानों का पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन करेगा विरोध

उपभोक्ताओं, कर्मचारियों और राष्ट्रहित की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगा लखनऊ। विद्युत मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित नई राष्ट्रीय विद्युत नीति...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय विद्युत नीति के जनविरोधी प्रावधानों का पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन करेगा विरोध

दिल्ली में तय समय सीमा में मिलेंगी सरकारी सेवाएं, सरकार ने विधयेक को मंजूरी दी

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने नागरिकों के हित में निर्णय लेते हुए दिल्ली (राइट ऑफ सिटिजन टू टाइम...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली में तय समय सीमा में मिलेंगी सरकारी सेवाएं, सरकार ने विधयेक को मंजूरी दी

साइबर ठगों का नया खेल! व्हाट्सएप कॉल के बाद बैंक खाते से उड़ाए लाखों रुपये

सुशांत गोल्फ सिटी का मामला लखनऊ।सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक महिला को अपना शिकार बनाकर...