शिक्षक संघ प्रतिनिधि मंडल ने बीएसए से की वार्ता
बदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में बुधवार शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार से वार्ता की।
इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं यथा आठ विकास क्षेत्र में लंबित चयन वेतनमान लगाने, विकास क्षेत्र आसफपुर और बिसौली के 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत हुए शिक्षकों के लंबित जीपीएफ पत्रावली स्वीकृत कर शीघ्रता शीघ्र भुगतान करने, जीपीएफ ऋण आवेदनों का का समय से निस्तारण करने, जनपद में प्रोन्नत वेतनमान हेतु पात्र शिक्षकों का प्रोन्नत वेतनमान लगाने, शिक्षक, शिक्षिकाओं के चिकित्सा अवकाश, उपार्जित अवकाश, मातृत्व अवकाश एवं बाल्य देखभाल अवकाश ससमय स्वीकृत करने, 29334 शिक्षक भर्ती में नियुक्त शिक्षकों का वेतन जुलाई माह से भुगतान करने, मध्यान भोजन योजना हेतु विद्यालयों को मांग के अनुरूप गैस सिलेंडर एवं खाद्यान्न उपलब्ध कराने, वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के चलते एमडीएम खातों का संचालन प्रधानाध्यापक एवं एसएमसी अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से करने हेतु आदेश जारी करने, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की लंबित एसीपी प्रकरण तत्काल निस्तारित करने समेत अन्य समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की गई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने सकारात्मक रूप दिखाते हुए संबंधित पटल सहायकों को निर्देशित किया एवं समस्त मांगों का निराकरण शीघ्रता शीघ्र करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला महामंत्री उदयवीर सिंह यादव, उझानी ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, मीडिया प्रभारी आयुष भारद्वाज, वैभव श्रोत्रिय आदि मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
