मोहनलालगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
छानबीन में जुटी पुलिस
- मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के कबरौली में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहनलालगंज के गदियाना निवासी महेश कुमार की बेटी सुनीता 20 वर्ष का विवाह तीन वर्ष पूर्व जबरौली निवासी प्रेम कुमार के साथ हुआ था। बुधवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में सुनीता का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया।
घटना की सूचना पर पहुंचे पिता महेश कुमार समेत मायके पक्ष के अन्य लोगों ने पति प्रेम कुमार समेत अन्य ससुरालीजनों पर तमाम आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने सुनीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पति प्रेम कुमार को हिरासत में लेकर थाने आ गई। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
