विश्व युवा कौशल दिवस पर हुनर का उत्सव, प्रशिक्षार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

प्रशिक्षण केंद्रों पर विविध प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • अमृत पाल ने तृतीय तथा आयशा कश्यप ने सांत्वना पुरस्कार किया प्राप्त 

सरोजनीनगर। सरोजनीनगर स्थित कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित जन शिक्षण संस्थान, लखनऊ साक्षरता निकेतन में बुधवार को सभी प्रशिक्षण केंद्रों पर विविध प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर प्रशिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने हुनर और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं चित्रकला, मेहंदी कला, हेयर स्टाइलिस्ट सहित विभिन्न कौशल आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साक्षरता निकेतन परिसर में संचालित असिस्टेंट ड्रेस मेकर, असिस्टेंट कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं ब्यूटी केयर असिस्टेंट पाठ्यक्रमों के प्रशिक्षार्थियों के बीच आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शिखा यादव ने प्रथम, अगम्य खरे ने द्वितीय, अमृत पाल ने तृतीय तथा आयशा कश्यप ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। 

उचित दर दुकान पर बड़ी कार्रवाई:अनियमितताओं,जांच टीम से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर अनुबंध निलंबित ये खबर भी पढ़े : उचित दर दुकान पर बड़ी कार्रवाई:अनियमितताओं,जांच टीम से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर अनुबंध निलंबित

1002301725

हेयर स्टाइलिस्ट प्रतियोगिता में रश्मी प्रथम, पुष्पा द्वितीय, गीतांजली तृतीय एवं नीतू कश्यप सांत्वना पुरस्कार की विजेता रहीं। वहीं मेहंदी कला प्रतियोगिता में जासमीन ने प्रथम, ऐमन ने द्वितीय, नौसीन ने तृतीय तथा इरम ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रशिक्षण केंद्रों के प्रतिभागियों ने अपने कौशल, रचनात्मकता एवं नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वर्चुअल माध्यम से जुड़े प्रतिभागियों ने भी पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया। 

संस्थान के निदेशक सौरभ कुमार खरे ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल ही युवाओं की सबसे बड़ी पूंजी है। कौशलयुक्त युवा न केवल आत्मनिर्भर बनते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षार्थियों से निरंतर सीखने, स्वयं को दक्ष बनाने तथा नए अवसरों के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने का आह्वान किया।
 
कार्यक्रम में अधिकारी तपन साहू, सहायक कार्यक्रम अधिकारी शुभम मिश्रा, लेखाकार आदित्य मिश्रा, फील्ड असिस्टेंट कम क्लर्क राघवेन्द्र गुप्ता, गौरी शंकर, प्रशिक्षिका प्रियंका त्रिपाठी, अंचला देवी, अनीता आनंद सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भातखण्डे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह संपन्न

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में हुआ। पारंपरिक दीक्षांत शोभायात्रा के साथ...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह संपन्न

मूलभूत नागरिक सुविधाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चर्चा

लखनऊ । लखनऊ के मीडियाकर्मियों और रंगकर्मियों की उपस्थिति में भारतीय रंगमंच के वयोवृद्ध अभिनेता डा.अनिल रस्तोगी का सार्वजनिक सम्मान...
उत्तर प्रदेश 
मूलभूत नागरिक सुविधाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चर्चा

पौधों के हार्मोनल क्रॉस-टॉक पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ

लखनऊ। सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान,सीएसआईआर-एनबीआरआई में बुधवार दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी " पौधों के विकास और तनाव की प्रतिक्रियाओं को...
उत्तर प्रदेश 
पौधों के हार्मोनल क्रॉस-टॉक पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ

पीएम आवास का पात्र अभ्यार्थी बचा तो सीडीओ जिम्मेदार 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने पीएम आवास की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई पात्र अभ्यार्थी यदि बचता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम आवास का पात्र अभ्यार्थी बचा तो सीडीओ जिम्मेदार 

विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर वॉकथॉन का आयोजन

लखनऊ। विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के अवसर पर संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्था,पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न विभाग द्वारा...