जेलों की सुरक्षा और सुदृढ़ करने को मानकों का कड़ाई से अनुपालन करें अधिकारी : डीजी जेल

सुरक्षा एवं सुधार दोनों कारागार प्रशासन की समान रूप से महत्वपूर्ण प्राथमिकताए

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने बुधवार को कारागार विभाग के समस्त उपमहानिरीक्षक कारागार, वरिष्ठ अधीक्षकों, अधीक्षकों एवं प्रभारी अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश की कारागारों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में न्यायालयों के समक्ष बंदियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से कारागारों में नवीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग यूनिट स्थापित किए जाने की प्रगति की समीक्षा की गई।

महानिदेशक ने निर्देश दिए कि सभी प्रस्तावित वीसी यूनिट निर्धारित समयसीमा के भीतर स्थापित कर उन्हें शीघ्र क्रियाशील बनाया जाए, जिससे बंदियों की पेशी प्रक्रिया अधिक दक्ष एवं सुरक्षित हो सके। महानिदेशक ने कारागार परिसर में स्थित कर्मचारियों के आवासों की स्थिति की भी समीक्षा की तथा वार्षिक अनुरक्षण एवं उपलब्ध बजट का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण उपयोग करते हुए आवासों एवं परिसर की आधारभूत सुविधाओं में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद ये खबर भी पढ़े : मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

बैठक में बंदियों के पुनर्वास एवं व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से संचालित सुधारात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। साथ ही कारागारों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी बनाए रखने तथा सुरक्षा संबंधी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

महानिदेशक ने कहा कि सुरक्षा एवं सुधार दोनों कारागार प्रशासन की समान रूप से महत्वपूर्ण प्राथमिकताए हैं। इन दोनों क्षेत्रों में निरंतर गुणवत्ता वृद्धि सुनिश्चित की जाए। बैठक में संबंधित अधिकारियों को सभी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करते हुए नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर महानिरीक्षक कारागार धर्मेन्द्र सिंह, उपमहानिरीक्षक कारागार प्रदीप गुप्ता, सुभाष शाक्य, पी.एन. पाण्डेय, डॉ. रामधनी, वित्त नियंत्रक आबिद अंसारी तथा वरिष्ठ अधीक्षक रंग बहादुर पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भातखण्डे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह संपन्न

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में हुआ। पारंपरिक दीक्षांत शोभायात्रा के साथ...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह संपन्न

मूलभूत नागरिक सुविधाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चर्चा

लखनऊ । लखनऊ के मीडियाकर्मियों और रंगकर्मियों की उपस्थिति में भारतीय रंगमंच के वयोवृद्ध अभिनेता डा.अनिल रस्तोगी का सार्वजनिक सम्मान...
उत्तर प्रदेश 
मूलभूत नागरिक सुविधाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चर्चा

पौधों के हार्मोनल क्रॉस-टॉक पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ

लखनऊ। सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान,सीएसआईआर-एनबीआरआई में बुधवार दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी " पौधों के विकास और तनाव की प्रतिक्रियाओं को...
उत्तर प्रदेश 
पौधों के हार्मोनल क्रॉस-टॉक पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ

पीएम आवास का पात्र अभ्यार्थी बचा तो सीडीओ जिम्मेदार 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने पीएम आवास की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई पात्र अभ्यार्थी यदि बचता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम आवास का पात्र अभ्यार्थी बचा तो सीडीओ जिम्मेदार 

विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर वॉकथॉन का आयोजन

लखनऊ। विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के अवसर पर संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्था,पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न विभाग द्वारा...