चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के स्तर से मंगलवार को प्रदेश भर के निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक, सूचना विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ कॉन्फ्रेंस ऑन द रोल ऑफ़ अकेडैमिया इन द इलेक्टोरल प्रोसेस एंड यूज़ ऑफ़ टेक्नोलॉजी (चुनावी प्रक्रिया में शिक्षा जगत की भूमिका और तकनीक के इस्तेमाल पर कॉन्फ्रेंस) विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गई।

राजेन्द्र  गौतम आज से लखनऊ में , करेंगे मैराथन बैठकें  ये खबर भी पढ़े : राजेन्द्र  गौतम आज से लखनऊ में , करेंगे मैराथन बैठकें 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने बताया कि वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान अवगत कराया गया कि 31 जुलाई को जनपद मेरठ, 07 अगस्त को जनपद लखनऊ व 21 अगस्त को जनपद वाराणसी में रीजनल कॉन्फ्रेंस की जाएगी, जिसमें प्रदेशभर के महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंटर कॉलेज में चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) गठित करने व सोशल मीडिया तथा अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि तीन जनपदों में आयोजित होने वाली कॉन्फ्रेंस में स्कूल कॉलेज के प्रधानाचार्य, यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर, समाज कल्याण गतिविधियों से संबंधित क्लब के डीन इंचार्ज, सोशल मीडिया व प्रभारी मीडिया आदि प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक विधानसभा से चार-चार व प्रत्येक जनपद मुख्यालय से दो प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे, सभी प्रतिभागियों की सहमति लेकर ईसीआई नेट पोर्टल के माध्यम से आवेदन कराया जाएगा। इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का उद्देश्य प्रदेश के 18 से 20 वर्ष के युवाओं को क्लब से जोड़ते हुए उन्हें मतदान की महत्वता आदि के संबंध में जागरूक करना, मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना ताकि वह स्वयं व अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित व जागरुक कर सकें। जनपद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चन्दोला सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

देवरिया। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल मिश्रण की नीति के विरोध...
उत्तर प्रदेश 

सरकार ने सेवा सूचकांक किया जारी, अप्रैल में 14 उप-क्षेत्रों में दहाई अंक में वृद्धि दर्ज

पहली बार उप-क्षेत्रवार सेवा उत्पादन सूचकांक जारी। 19 में से 14 उप-क्षेत्रों में दहाई अंक की वृद्धि। आधार वर्ष 2024-25...
कारोबार 
सरकार ने सेवा सूचकांक किया जारी, अप्रैल में 14 उप-क्षेत्रों में दहाई अंक में वृद्धि दर्ज

ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

   बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण संतोश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ.प्र. द्वारा 16 वर्ष या...
उत्तर प्रदेश 
ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

   बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला स्तरीय आधार...
उत्तर प्रदेश 
कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग

   बदायूं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के स्तर से मंगलवार को प्रदेश भर के निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों,...