संभावित बाढ़ के दृष्टिगत एडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

कटान रोकथाम,तटबंधों की मजबूती एवं राहत तैयारियों के दिए निर्देश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) आनन्द कुमार सिंह के साथ तहसीलदार टांडा,जिला आपदा विशेषज्ञ एवं आपदा सहायक द्वारा तहसील टांडा के ग्राम ईश्वरपुर एवं ग्राम बीचपुरी का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों,नदी के कटान की स्थिति तथा स्थानीय व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।टीम द्वारा ग्रामीणों से संवाद कर संभावित जोखिमों की जानकारी प्राप्त की गई तथा बाढ़ से बचाव एवं राहत संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई।

भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ने तहसीलदार टांडा को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधान,सिंचाई विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर नदी कटान की रोकथाम हेतु आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य एवं तटबंधों को सुदृढ़ करने की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराई जाए,जिससे संभावित बाढ़ के दौरान जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।

नोएडा PG अग्निकांड: दो मौतों के बाद संचालक गिरफ्तार, फरार केयरटेकर की तलाश तेज ये खबर भी पढ़े : नोएडा PG अग्निकांड: दो मौतों के बाद संचालक गिरफ्तार, फरार केयरटेकर की तलाश तेज

17july21234567899

इस अवसर पर ग्रामीणों को जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ के समय उपलब्ध कराई जाने वाली राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई।उन्हें बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों एवं राहत शिविरों में ठहरने,पका हुआ भोजन,सूखा राशन,स्वच्छ पेयजल,बिस्तर,चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक सेवाओं की समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ने बताया कि जनपद प्रशासन संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कर रहा है।साथ ही,संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नंदीग्राम में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बिजली के तार की चपेट में आने से 25 श्रद्धालु झुलसे

पूर्व मेदिनीपुर। जिले के नंदीग्राम में रथयात्रा के दौरान गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। नंदीग्राम-एक प्रखंड के तेखाली क्षेत्र...
पश्चिम बंगाल 
नंदीग्राम में रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बिजली के तार की चपेट में आने से 25 श्रद्धालु झुलसे

लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की 69वीं वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एंटी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता–2026...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

भारत को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी आज जींद से दिखाएंगे हरी झंडी

पीएम मोदी आज पहली हाइड्रोजन ट्रेन का करेंगे शुभारंभ। जींद और सोनीपत के बीच चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन।...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
भारत को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी आज जींद से दिखाएंगे हरी झंडी

बिहार: 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, NDRF ने बचाई जान

गया के रंगु नगर गांव में हुआ हादसा। 3 साल का पीयूष खेलते समय बोरवेल में गिरा। ऑक्सीजन की व्यवस्था...
बिहार 
बिहार: 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, NDRF ने बचाई जान

मोहनलालगंज में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धर्मावत खेड़ा गांव में 16 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश 
मोहनलालगंज में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की 69वीं वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एंटी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता–2026...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

मोहनलालगंज में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धर्मावत खेड़ा गांव में 16 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश 
मोहनलालगंज में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

ठाकुरगंज पुलिस की तत्परता से 9 वर्षीय लापता बालिका सकुशल बरामद, परिजनों के सुपुर्द

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और सतर्कता का परिचय देते हुए घर के पास खेलते समय लापता हुई...
उत्तर प्रदेश 
ठाकुरगंज पुलिस की तत्परता से 9 वर्षीय लापता बालिका सकुशल बरामद, परिजनों के सुपुर्द