नोएडा PG अग्निकांड: दो मौतों के बाद संचालक गिरफ्तार, फरार केयरटेकर की तलाश तेज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जनपद में नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव के गली नंबर -2 में बुधवार को इलेक्ट्रिक वाहन (स्कूटी) चार्ज के दौरान स्पार्क होने से पीजी की बिल्डिंग मे लगी आग और धुएं से दमघुटने की वजह से दो लोगों की हुई मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को पीजी संचालित करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बिल्डिंग का केयरटेकर फरार है। इनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना फेस तीन क्षेत्र के मामूरा गांव में स्थित एक बिल्डिंग (पीजी) में बुधवार दोपहर को ग्राऊंड फ्लोर पर उस समय आग लग गई जब चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में शार्ट सर्किट हुआ। देखते ही देखते आग ने आसपास खड़े वाहनों और पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में कुमारी स्नेहा श्रीवास्तव (24) पुत्री अश्विनी कुमार निवासी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार तथा ऋषभ कुमार (27) पुत्र सुजीत कुमार निवासी बालाघाट मध्य प्रदेश की धुएं की चपेट में आकर दम घुटने से मौत हो गई थी।

'वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 पर्यावरण संरक्षण सम्मान' से सम्मानित हुए बृजेश शर्मा ये खबर भी पढ़े : 'वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 पर्यावरण संरक्षण सम्मान' से सम्मानित हुए बृजेश शर्मा

उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना फेस- 3 पुलिस ने पीजी संचालक कृष्ण कुमार और केयरटेकर धर्मेंद्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 110, 125 तथा 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज सुबह आरोपित कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। केयरटेकर धर्मेंद्र फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि कृष्ण कुमार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बुधवार दोपहर को फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि मामूरा गांव के गली नंबर- 2 के जी-4 बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में एक इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी चार्ज पर लगा था। इसी बीच स्पार्क होने के चलते वाहन में आग लग गई। उक्त आग ने आसपास खड़े अन्य पेट्रोल वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपने चपेट में ले लिया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां और हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। परिसर के अंदर 50 परिवार रहते थे। उन्हें रेसक्यू करके बाहर निकला गया। उन्होंने बताया कि धुएं से दो लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिन्हें एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। वहां पर स्नेहा और ऋषभ की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि जहां पर आग की घटना हुई थी, वहां पर गली काफी सकरी थी। इस वजह से राहत और बचाव कार्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आग में फंसे कुछ लोगों को दमकल कर्मी पीठ पर लादकर बाहर निकलते हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग ने करीब दो घंटे तक राहत और बचाव कार्य चलाया। आग लगने के चलते कुछ मिनट में पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। कुछ लोगो ने बांस की सीढ़ी डालकर एक छत से दूसरी छत पर जाकर अपनी जान बचाई। वहीं वहां रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें शुरुआत में ऐसा लगा कि आग छोटी है। थोड़ी देर में बुझ जाएगी। देखते-देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मानसून सत्र से पहले संजय राऊत का बड़ा बयान, परिसीमन विधेयक पर विपक्ष रहेगा एकजुट

मानसून सत्र में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक लाने की तैयारी में जुटी सरकार नागपुर। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राज्यसभा...
महाराष्ट्र 
मानसून सत्र से पहले संजय राऊत का बड़ा बयान, परिसीमन विधेयक पर विपक्ष रहेगा एकजुट

दीवार निर्माण के विवाद में पुलिस पर हमला, पीआरवी के शीशे तोड़े

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सुरीर थाना क्षेत्र के गांव बेरा में गुरुवार सुबह दीवार निर्माण को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दीवार निर्माण के विवाद में पुलिस पर हमला, पीआरवी के शीशे तोड़े

बम-बम भोले के जयकारों के साथ अमरनाथ श्रद्धालुओं का 15वां जत्था रवाना

3.25 लाख से ज़्यादा तीर्थयात्री ने की पूजा-अर्चना जम्मू। कड़ी सुरक्षा के बीच 5,000 से ज़्यादा श्रद्धालुओं का पंद्रहवां जत्था...
जम्मू कश्मीर 
बम-बम भोले के जयकारों के साथ अमरनाथ श्रद्धालुओं का 15वां जत्था रवाना

घर के बाहर खेल रहे 4 साल के बच्चे को कार ने रौंदा, अस्पताल जाते समय हुई मौत

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन के उरई के रामपुरा कस्बे में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने 4...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 घर के बाहर खेल रहे 4 साल के बच्चे को कार ने रौंदा, अस्पताल जाते समय हुई मौत

बरेली : निर्माणाधीन हाईवे पर कैंटर से भिड़ी स्कॉर्पियो, हादसे में पंजाब के तीन लोगों की मौत

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बरेली : निर्माणाधीन हाईवे पर कैंटर से भिड़ी स्कॉर्पियो, हादसे में पंजाब के तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश

दीवार निर्माण के विवाद में पुलिस पर हमला, पीआरवी के शीशे तोड़े

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सुरीर थाना क्षेत्र के गांव बेरा में गुरुवार सुबह दीवार निर्माण को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दीवार निर्माण के विवाद में पुलिस पर हमला, पीआरवी के शीशे तोड़े

घर के बाहर खेल रहे 4 साल के बच्चे को कार ने रौंदा, अस्पताल जाते समय हुई मौत

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन के उरई के रामपुरा कस्बे में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने 4...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 घर के बाहर खेल रहे 4 साल के बच्चे को कार ने रौंदा, अस्पताल जाते समय हुई मौत

बरेली : निर्माणाधीन हाईवे पर कैंटर से भिड़ी स्कॉर्पियो, हादसे में पंजाब के तीन लोगों की मौत

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बरेली : निर्माणाधीन हाईवे पर कैंटर से भिड़ी स्कॉर्पियो, हादसे में पंजाब के तीन लोगों की मौत

स्कूल बस ने दूसरी कक्षा के छात्र को कुचला, मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में जैंत थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव राल में गुरुवार तिलक सिंह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्कूल बस ने दूसरी कक्षा के छात्र को कुचला, मौत