शॉर्ट सर्किट के चलते नोएडा की सोसाइटी में लगी आग
नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी के बिजली पैनल के साफ्ट में बुधवार की देर रात को छठवें फ्लोर पर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग भयानक रूप धारण करती हुई 20वीं मंजिल तक पहुंच गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं है।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूरजपुर क्षेत्र में स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी के छठवें फ्लोर पर बिजली की सॉफ्ट में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। उन्होंने बताया कि देखते-देखते आग 20वें फ्लोर तक पहुंच गई। इस घटना के चलते सोसाइटी में हड़कंप मच गया। लोग अपने फ्लैटों से निकलकर इधर-उधर भागने लगे। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों और सोसाइटी के मेंटेनेंस विभाग ने संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। देर रात को लगी आग के चलते आज सुबह तक सोसाइटी के लोगों में दहशत व्याप्त रही।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
