रक्तदान महादान: डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

21 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़।,राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनकी लम्बी उम्र की कामना के साथ आशा चैरिटेबल ब्लड सेंटर पर 21 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पांडेय एवम अमित सिंह की देख रेख में उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया l
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित श्याम किशोर शुक्ला ने फीता काटकर विधिवत रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया l पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का माला बुके देकर स्वागत सम्मान किया l
शिविर में प्रथम रक्तदाता के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी एवम द्वितीय रक्तदात्री के रूप में जिला महासचिव अंजली उपाध्याय ने रक्तदान किया l
कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी स्वयं पूरे समय मौजूद रहे और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि "रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है।"
रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से विश्वनाथ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रशांत सिंह प्रिंशु, रानीगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मौलाना अब्दुल वाहिद, जिला सचिव अभय प्रताप सिंह, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, मंगरौरा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, लक्ष्मणपुर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा,पट्टी ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष तिवारी, सुल्तानपुर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, जिला सचिव मो.दिलशाद,नगर सचिव अबू शमा, नूर आलम, देवमणि पांडेय, संतोष कुमार, मोहम्मद इरशाद, मो.फरीद, प्रीति, अजय कुमार ने रक्तदान किया l
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम शंकर शुक्ला श्याम , कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी,कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्रा मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ दीपक शुक्ला, रवि प्रताप सिंह, शहजाद सलमानी, धर्मराज सिंह, सलमान खान सहित गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन का उत्साह बढ़ाया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और मानवता का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंडित श्याम किशोर शुक्ला ने कहा कि आज भी अनेक मरीज केवल रक्त की कमी के कारण समय पर उपचार नहीं पा पाते। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और एक रक्तदाता कई जिंदगियों को बचा सकता है।
शिविर के सफल आयोजन ने समाज को यह प्रेरणादायी संदेश दिया कि "रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, क्योंकि यह सीधे किसी को जीवन देने का माध्यम बनता है।"

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

साइबर क्राइम थाना द्वारा DIET में अध्यापकों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन तथा...
उत्तर प्रदेश 
साइबर क्राइम थाना द्वारा DIET में अध्यापकों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

मप्र के मिनी जगन्नाथपुरी "मानोरा" में निकली भव्य रथयात्रा, 22 फीट रथ पर विराजे भगवान

जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना, उतारी आरती और की पुष्पवर्षा विदिशा। मध्य प्रदेश में 'मिनी जगन्नाथपुरी' के नाम से...
मध्य प्रदेश 
मप्र के मिनी जगन्नाथपुरी "मानोरा" में निकली भव्य रथयात्रा, 22 फीट रथ पर विराजे भगवान

17 जुलाई को हरियाणा दौरे पर पीएम मोदी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन से हरित परिवहन का आज से आगाज चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा...
पंजाब 
17 जुलाई को हरियाणा दौरे पर पीएम मोदी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर बंगाल, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में ईडी का छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी फंडिंग और रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...
राष्ट्रीय  राज्य 
 रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर बंगाल, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में ईडी का छापा

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

बदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय सीकरी बदायूँ के प्राचार्य भगत सिंह ने बताया कि विद्यालय में सत्र 2027-28 की कक्षा-6 में...
उत्तर प्रदेश 
31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश

साइबर क्राइम थाना द्वारा DIET में अध्यापकों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन तथा...
उत्तर प्रदेश 
साइबर क्राइम थाना द्वारा DIET में अध्यापकों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

बदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय सीकरी बदायूँ के प्राचार्य भगत सिंह ने बताया कि विद्यालय में सत्र 2027-28 की कक्षा-6 में...
उत्तर प्रदेश 
31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

बस्ती में रमा कंप्यूटर टेक्निकल लैब का भव्य उद्घाटन

बस्ती - शहर में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल के तहत रमा कंप्यूटर टेक्निकल...
उत्तर प्रदेश 
बस्ती में रमा कंप्यूटर टेक्निकल लैब का भव्य उद्घाटन

आयुष्मान योजना से जरूरतमंद मरीजों को मिल रहा संजीवनी का सहारा 

बदायूं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जनपद बदायूं में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही...
उत्तर प्रदेश 
आयुष्मान योजना से जरूरतमंद मरीजों को मिल रहा संजीवनी का सहारा