साइबर क्राइम थाना द्वारा DIET में अध्यापकों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
Published By Dayanidhi Tripathi
On
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम थाना संतकबीरनगर अमित कुमार* के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे* एवं साइबर थाने की टीम द्वारा साइबर जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा अभियान के तहत आज दिनांक 16.07.2026 को जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), संतकबीरनगर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गोष्ठी के दौरान लोगों को अज्ञात कॉल, लिंक, ई-मेल, लॉटरी ऑफर, क्यूआर कोड स्कैन, फेक क्रेडिट, वर्क फ्रॉम होम, पुलिस इमपरशोनेशन, APK फाइल आदि के माध्यम से की जाने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने हेतु बताया गया साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा ऑनलाइन अपराध की सूचना तुरंत *हेल्पलाइन नंबर 1930* पर दें अथवा *cybercrime.gov.in पोर्टल* पर शिकायत दर्ज करें । साइबर अपराधियों द्वारा अनेक प्रलोभन के माध्यम से लाभार्थियों को कॉन्फ्रेंस कॉल पर लेकर सरकारी लाभ दिलाने का झांसा देकर फेक क्रेडिट, वर्क फ्रॉम होम, पुलिस इमपरशोनेशन, APK फाइल द्वारा साइबर फ्रॉड किया जा रहा है ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अध्यापकों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, OTP साझा करने के जोखिम, सोशल मीडिया फ्रॉड, UPI एवं बैंकिंग धोखाधड़ी सहित अन्य साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों से अवगत कराते हुए किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
*इस गोष्ठी का उद्देश्य साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने हेतु प्रेरित करना रहा ।* इस दौरान उ0 नि0 जयप्रकाश यादव, म0हे0का0 अमृता सिंह, का0 राघवेन्द्र सिंह,म0का0 प्रतीची शुक्ला सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
नवीनतम
गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन
Published On
By Harshit
उमेश श्रीवास्तव
डीएम ने सड़क निर्माण का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता के दिए निर्देश
Published On
By Vijay Pal Singh
ललित वर्मा
बिजली कर्मियों पर बढ़ता उत्पीड़न अस्वीकार्य, संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी
Published On
By Harshit
उत्पीड़न के बल पर बिजली व्यवस्था चलाना संभव नहीं: समिति की चेतावनी लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश...
संचारी रोग अभियान पर नाले का 'गंदा सच'! बरसात में खोदा नाला बना मुसीबत
Published On
By Vijay Pal Singh
मो. तलहा हसन
उत्तर प्रदेश
आयुक्त ने जनपद श्रावस्ती और बलरामपुर के डीएम-सीडीओ की प्रशंसा
Published On
By Harshit
उमेश श्रीवास्तव
गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन
Published On
By Harshit
उमेश श्रीवास्तव
डीएम ने सड़क निर्माण का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता के दिए निर्देश
Published On
By Vijay Pal Singh
ललित वर्मा
बिजली कर्मियों पर बढ़ता उत्पीड़न अस्वीकार्य, संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी
Published On
By Harshit
उत्पीड़न के बल पर बिजली व्यवस्था चलाना संभव नहीं: समिति की चेतावनी लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश...
