गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन
सपा नेता तसलीम खान ने जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से की शिष्टाचार भेंट
उमेश श्रीवास्तव
- गौसंरक्षण और गौवंश के संरक्षण को लेकर व्यक्त किये अपने विचार
गोंडा। कटरा बाज़ार विधानसभा क्षेत्र 297 में समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य तसलीम खान ने जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन स्वामी जी को सौंपा।
तसलीम खान ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार रही है। उन्होंने मांग की कि गौमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देकर उसके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी गौसंरक्षण और गौवंश के संरक्षण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए तथा इस मांग का समर्थन किया। ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की गई।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
