- स्टार्टअप्स में फंड ऑफ फंड्स से निवेश पाने की सीख देंगे विशेषज्ञ
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब की ओर से आगामी 18 जुलाई को सिडबी फंड ऑफ द फंड्स इन्क्युबेटर अवेयरनेस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों के दो इन्क्युबेशन प्रभारी एवं दो उत्कृष्ट इनोवेटर या स्टार्टअप प्रतिभाग करेंगे। कार्यशाला में प्रतिभाग करने के लिए 16 जुलाई तक सभी संस्थानों को गूगल फॉर्म के जरिये पंजीकरण कराना होगा।
कार्यशाला में एक्सपर्ट इनक्यबूेटर्स को उत्तर प्रदेश सरकार के 1,000 करोड़ के यपूी फंड ऑफ फंड्स के अन्तर्गत स्टार्टअप के लिए उपलब्ध निवेश के अवसरों, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा वित्तीय सहायता प्राप्त करने की कार्य प्रणाली से संबंधित विस्ततृ जानकारी देंगे।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार, सिडबी तथा विविन्न एआईएफ के विशेषज्ञ प्रतिनिधि स्टार्टअप्स को फंड आॅफ फंड्स के निवेश प्राप्त करने, उपयक्तु एआईएफ से संपर्क स्थापित करने, निवेश प्रस्ताव तैयार करने के बारे में बताया जाएगा। इसी क्रम में सिडबी के प्रतिनिधि ह्लस्टार्टअप को इंवेस्टिबल कैसे बनाया जायेह्व विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित करेंगे।
इस सत्र में स्टार्टअप्स को इन्वेस्टमेंट प्राप्त करने के लिए आवश्यक बिजनेस मॉडल, रेवेन्यू मॉडल, फाइनेंसियल प्लानिंग के बारे में जानकारी दी जाएगी। डीन इनोवेशन प्रो. बीएन मिश्रा की ओर से सभी संस्थानों को पत्र जारी कर प्रतिनिधियों को कार्यशाला में शामिल होने के लिए कहा गया है।
पहले चरण की च्वॉइस फिलिंग शुरू
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चल रही प्रक्रिया के तहत पहले चरण की च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग 13 जुलाई से शुरू हो गयी। च्वॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग 16 जुलाई तक होगी। जबकि सीट अलॉटमेंट 18 जुलाई को किया जाएगा। पहले चरण में सीट आवंटन जेईई एवं उत्तर प्रदेश के रहने वाले अभ्यर्थियों को किया जाएगा।