डॉ. संगीता तिवारी बनीं पशुपालन विभाग की नई निदेशक
पदोन्नति के बाद शासन ने जारी किया तैनाती आदेश, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र का भी संभालेंगी दायित्व
पशुपालन विभाग के इतिहास में पहली बार, डॉ. संगीता तिवारी को मिली निदेशक की कमान
लखनऊ/उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए वरिष्ठ अधिकारी डॉ. संगीता तिवारी को निदेशक, पशुपालन विभाग के पद पर तैनात कर दिया है। इस संबंध में पशुधन अनुभाग-1 द्वारा 16 जुलाई 2026 को कार्यालय आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार डॉ. संगीता तिवारी (ज्येष्ठता क्रमांक-869) को 3 जुलाई 2026 को निदेशक, पशुपालन विभाग के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई थी। पदोन्नति के उपरांत राज्यपाल की ओर से उन्हें निदेशक, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र, पशुपालन विभाग के पद पर तैनाती प्रदान की गई है।
शासन ने तत्काल अनुपालन के दिए निर्देश
उप सचिव अशोक कुमार यादव द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि तैनाती आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश की प्रतिलिपि कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव कार्मिक, पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।
विभागीय कार्यों को मिलेगी नई दिशा
पशुपालन विभाग में डॉ. संगीता तिवारी की नियुक्ति को विभागीय प्रशासन, रोग नियंत्रण कार्यक्रमों तथा पशुधन विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनकी तैनाती से विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को गति मिलने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं।
