पूर्व एमएलसी के बेटे को नहीं मिल रही दुकान, 28 साल से लगा रहा चक्कर

आज तक उनके नाम दुकान का आवंटन नहीं 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • फरियादी ने दी जानकारी, प्लॉट की रजिस्ट्री 2024 में करा ली

लखनऊ। गुरुवार एलडीए कार्यालय में जनता अदालत लगी। इस दौरान पूर्व एमएलसी दिवंगत अच्छे लाल वाल्मीकि के बेटे भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि 28 साल से वह दुकान के लिए दौड़ रहे हैं। उस दुकान का आवंटन दूसरे के नाम कर दिया गया था। आज तक उनके नाम दुकान का आवंटन नहीं किया गया।

कई अन्य फरियादी भी पहुंचे। ज्यादातर फरियादी एलडीए की कमियों के आरोप लगा रहे थे। एक फरियादी ने बताया कि उसने प्लॉट की रजिस्ट्री 2024 में करा ली। वह जब उसमें घर बनाने गया गए तो पता चला कि कुछ लोगों ने उनके प्लॉट को अपने में मिलाकर वहां स्कूल बना लिया है। एक अन्य ने बताया कि 10 साल से घर की रजिस्ट्री ही नहीं हो रही है। 

निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा ये खबर भी पढ़े : निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

एलडीए के कार्यालय में लगी जनता अदालत में कई फरियादी पहुंचे। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा, संयुक्त सचिव सीपी त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारियों ने समस्याएं सुनीं। जनता अदालत में पहुंचे पूर्व एमएलसी दिवंगत अच्छे लाल वाल्मीकि के बेटे कौशल कुमार वाल्मीकि ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई। 

उन्होंने बताया कि 1998 में डालीगंज के रामनगर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के दौरान उनकी दुकानें तोड़ दी गई थीं। उसके बाद उन्होंने तत्कालीन मंत्री स्वर्गीय लालजी टंडन से शिकायत की थी। लालजी टंडन ने विस्थापित कोटे से दुकान आवंटित किए जाने की बात कहते हुए एलडीए उपाध्यक्ष को पत्र भी लिखा था। 

कौशल कुमार का आरोप है कि इसके बावजूद एलडीए ने दुकानों का आवंटन अन्य किरायेदारों के नाम कर दिया। आपत्ति दर्ज कराने पर अधिकारियों ने पहले किए गए आवंटन को निरस्त कर उनके नाम दुकान आवंटित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में आवंटन के लिए निर्धारित धनराशि भी जमा करा दी गई, लेकिन 20 साल बाद भी उन्हें दुकान का आवंटन नहीं मिल सका। एलडीए अधिकारियों ने कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा तामेश्वर नाथ मंदिर का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 

जोन-4 कार्यालय में जब्त प्रतिबंधित पॉलीथिन देख भड़के नगर आयुक्त

भवन के रेनोवेशन, मीटिंग हॉल, रिवॉर्ड रूम एवं लिफ्ट स्थापना के निर्देश साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर भी जताई...
उत्तर प्रदेश 
जोन-4 कार्यालय में जब्त प्रतिबंधित पॉलीथिन देख भड़के नगर आयुक्त

पूर्व एमएलसी के बेटे को नहीं मिल रही दुकान, 28 साल से लगा रहा चक्कर

फरियादी ने दी जानकारी, प्लॉट की रजिस्ट्री 2024 में करा ली लखनऊ। गुरुवार एलडीए कार्यालय में जनता अदालत लगी। इस...

डॉ. संगीता तिवारी बनीं पशुपालन विभाग की नई निदेशक

पशुपालन विभाग के इतिहास में पहली बार, डॉ. संगीता तिवारी को मिली निदेशक की कमान
डॉ. संगीता तिवारी बनीं पशुपालन विभाग की नई निदेशक

बच्चों में टीबी की पहचान के लिए बाल रोग विशेषज्ञ निभाएंगे भूमिका

— बच्चों में टीबी के लक्षण व उससे बचाव पर हुई चर्चा