सिविल अस्पताल को मिली नयी व्हीलचेयर
लखनऊ। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में बीते कई सालों से संचालित सम्राट विक्रमादित्य सेवा केंद्र में गुरूवार को पाच नयी व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। सेवा संस्थान के सचिव आनंद पांडे ने बताया कि विगत सात वर्षों से सिविल अस्पताल के मुख्य गेट पर संस्थान के कार्यकर्ताओं के द्वारा निशुल्क की स्ट्रेचर व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की सेवा दी जा रही है। संस्थान के सीएमएस डॉक्टर देवेंद्र चंद्र पांडे ने उपकरणों पर पुष्पार्चन कर इसका लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सेवा संस्थान के मुख्य संरक्षक प्रदीप सिंह संगठन महा सचिव ओमप्रकाश पांडे, सेवा केंद्र के संचालक सचिव कर्नल डॉ देव मित्र गुप्ता, राज्य मुख्यालय से मान्यता प्राप्त स्वतंत्र पत्रकार तारकेश्वर मिश्र,पुनीता अवस्थी उमाशंकर तथा दानदाता मंजू जैन जी उक्त अवसर पर उपस्थित रही, संस्थान के सीएमएस ने सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे इस नेक कार्य की भर-घर प्रशंसा करते हुए अस्पताल के लिए सेवा संस्थान को विशेष सहयोगात्मक बताया ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
