इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
विराट कोहली : भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज खेली जा रही है, जिसमें विराट कोहली के पास इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का शानदार मौका है। आइए जानते हैं इंग्लैंड में तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में....
रोहित शर्मा इंग्लैंड में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। रोहित ने इंग्लैंड की धरती पर तीनों फॉर्मेट में कुल 2298 रन बनाने का कारनामा किया है। रोहित ने 47 मैचों की 54 पारियों में 49.95 के औसत से यह रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक शामिल हैं।
सचिन तेंदुलकर इस खास लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड में 43 मैचों की 56 पारियों में 49.54 के शानदार औसत से 2626 रन जड़े। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक निकले। उन्होंने इंग्लैंड में 1575 टेस्ट रन जबकि 1051 ODI रन बनाए।
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड की सरजमीं पर तीनों फॉर्मेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली के नाम इंग्लैंड में 58 मैचों की 74 पारियों में 2642 रन दर्ज हैं। उनका औसत 40 से ज्यादा का है। वहीं, 3 शतक उनके बल्ले से यहां आए हैं।
इंग्लैंड में तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में राहुल द्रविड़ पहले पायदान पर हैं। राहुल द्रविड़ ने 46 मैचों की 56 पारियों में 55 से ज्यादा के औसत से 2645 रन जड़े। विराट महज 4 रन बनाते ही राहुल द्रविड़ का ये बड़ा कीर्तिमान ध्वस्त कर देंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
