यूपी की आईजीआरएस रैंकिंग में लखनऊ ने प्रदेश में प्रथम स्थान पाया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एकीकृत जनसुनवाई शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित, संतोषजनक और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी कार्यप्रणाली का बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने सोमवार के जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के क्रम में पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने माह जून-2026 की शासन की जारी रैंकिंग में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

कृषक रोग एवं कीट के प्रति रहे जागरूक - डॉ जेपी त्रिपाठी ये खबर भी पढ़े : कृषक रोग एवं कीट के प्रति रहे जागरूक - डॉ जेपी त्रिपाठी

यह उल्लेखनीय उपलब्धि पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ के कुशल नेतृत्व, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) के प्रभावी मार्गदर्शन तथा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं नोडल आईजीआरएस स्टाफ ऑफिसर, पुलिस आयुक्त कार्यालय के सतत निर्देशन एवं प्रभावी मॉनिटरिंग का परिणाम है।

जनसुनवाई शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता, समयबद्धता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कमिश्नरेट स्तर पर निरंतर समीक्षा, प्रभावी अनुश्रवण तथा शिकायतकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त करने की सुदृढ़ व्यवस्था विकसित की गई। इसी सतत प्रयास का परिणाम है कि कमिश्नरेट लखनऊ के 50 थानों ने भी शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित किया है।

यह उपलब्धि केवल प्रशासनिक दक्षता का परिचायक ही नहीं है, अपितु आमजन की शिकायतों के प्रति पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। भविष्य में भी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

दो माह से नलकूप खराब,100 बीघे में धान की रोपाई पर संकट, समाधान दिवस में प​हुंची शिकायत 

मोहनलालगंज। मगटइया गांव में पिछले दो माह से राजकीय नलकूप संख्या-41 खराब पड़ा है। इससे करीब 70 से 80 किसानों...
उत्तर प्रदेश 
दो माह से नलकूप खराब,100 बीघे में धान की रोपाई पर संकट, समाधान दिवस में प​हुंची शिकायत 

बिजली विभाग की हेल्पडेस्क पर एक माह से लटका ताला, उपभोक्ता परेशान

मोहनलालगंज। राजधानी में बिजली विभाग की वर्टिकल व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए...
उत्तर प्रदेश 
बिजली विभाग की हेल्पडेस्क पर एक माह से लटका ताला, उपभोक्ता परेशान

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, चंपत राय के बाद कृष्ण मोहन को मिली जिम्मेदारी

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, चंपत राय के बाद कृष्ण मोहन को मिली जिम्मेदारी

पुण्यतिथि पर जगजीवन राम को किया याद 

   लखनऊ।  पूर्व उपप्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर रविवार को कांग्रेस मुख्यालय मेंं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुण्यतिथि पर जगजीवन राम को किया याद 

पीजीआई:डॉक्टरों ने निकाला पांच किलोग्राम वजनी गांठ

लखनऊ। पीजीआई के डॉक्टरों ने महिला के गर्भाशय से पांच किलोग्राम वजनी गांठ निकाल कर जान बचाई। हालांकि अब पहले...