कराटे केवल खेल नहीं,बल्कि जीवन जीने की सकारात्मक कला : काजल

— पूर्वांचल नियुद्धा अकादमी की ओर से कराटे का आयोजन

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— मशहूर अभिनेत्री व सपा की वरिष्ठ नेत्री ने लिया हिस्सा  

लखनऊ। आज के समय में देश की प्रत्येक बेटी के लिए आत्मरक्षा के गुर सीखना अत्यंत आवश्यक हो गया है। बदलते सामाजिक परिवेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को देखते हुए कराटे और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण न केवल उन्हें अपनी रक्षा करने में सक्षम बनाता है, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन, साहस और मानसिक दृढ़ता का भी विकास करता है। ये बातें मशहूर अभिनेत्री और सपा वरिष्ठ नेत्री व अकादमी की प्रशिक्षु काजल निषाद ने कही।
रविवार को बैंक रोड स्थित एम.जी. इंटर कॉलेज परिसर में पूर्वांचल निःयुद्धा अकादमी द्वारा कराटे कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इस कराटे कलर बेल्ट परीक्षा में अकादमी के बड़ी संख्या में प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी तकनीकी दक्षता,अनुशासन तथा आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया। इस परीक्षा के दौरान प्रतिभागियों का मूल्यांकन कराटे की विभिन्न तकनीकों, काता, कुमिते, शारीरिक क्षमता, संतुलन एवं अनुशासन के आधार पर किया गया। सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने स्तर की बेल्ट प्राप्त की।
काजल निषाद ने कहा कि कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सकारात्मक कला है, जो कठिन परिस्थितियों का सामना करने का साहस देती है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के लिए कराटे जैसे आत्मरक्षा प्रशिक्षण से अवश्य जोड़ें। अकादमी अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि कराटे केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक-मानसिक विकास का भी सशक्त साधन है। इस बेल्ट परीक्षा में धीरेंद्र प्रताप, योगेन्द्र प्रताप, अंजली भारती, वंशिका पांडे, अंशुमान गौड़, चंद्रप्रकाश निगम, उमेश यादव, मंजेश कुमार, कुणाल कुमार, सागर भारती मुख्य परीक्षक की भूमिका में तथा रागिनी राय, अंकिता गौरव, खुशबू, तेजेंद्र प्रताप, पुनीत सिंह, शुभम सिंह आदि सहायक परीक्षक की भूमिका में रहें। 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइक्रोड्रामा तेजी से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में कुकू...
मनोरंजन 
कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

धमतरी। धमतरी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे सर्विलेंस टीम...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान