जेई अभ्यार्थियों का डिप्टी सीएम के घर पर प्रदर्शन 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 4,612 जूनियर इंजीनियर भर्ती की मांग को लेकर बुधवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास पर प्रदर्शन किया। वहीं डिटी सीएम ने कहा कि आपकी मांगों को शासन स्तर पर विचार किए जाने का आश्वासन दिया।
इस प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। छात्रों ने खास तौर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन  के परिणाम जल्द जारी करने और डिपार्टमेंट स्किप का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग किया। इस चयन प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाया जाए, ताकि लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को आगे की स्थिति स्पष्ट हो सके। अभ्यर्थियों ने बताया कि वर्तमान में 564 सीटों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। फरवरी 2025 तक 804 पद खाली होने की जानकारी मिलने का दावा किया गया है। अभ्यर्थियों ने खाली पदों के सापेक्ष भर्ती में सीटें बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भर्ती में देरी का असर उनके करियर और भविष्य की योजनाओं पर पड़ रहा है। इसलिए हमारी संबंधित विभाग से मांग है कि इस भर्ती प्रक्रिया को जल्द  पूरा करे। अभ्यर्थियों का कहना है कि हमारा उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में बाधा डालना नहीं, बल्कि लंबे समय से लंबित मामलों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। वे चाहते हैं कि संबंधित विभाग उनकी मांगों पर जल्द फैसला करे और भर्ती के अगले चरणों को आगे बढ़ाकर परिणाम जल्द घोषित किये जाए। 
छात्रों के प्रदर्शन को लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जब आम लोग परेशानी में होते हैं तो सरकार उनकी मदद करती है और उनकी बात सुनती है। प्रदेश सरकार जनता के प्रति समपित है और प्रभावित छात्रों के साथ खड़ी हैं।  4,612 पदों जूनियर इंजीनियर भर्ती में शामिल अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के अगले चरण का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि प्रक्रिया लंबे समय से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने के कारण उनके सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

युवाओं को शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता उपलब्ध कराना ही वास्तविक विकास: प्रमुख जयदीप घोष 

युवाओं को शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता उपलब्ध कराना ही वास्तविक विकास: प्रमुख जयदीप घोष  एनटीपीसी बरौनी द्वारा प्रायोजित कौशल विकास...
युवाओं को शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता उपलब्ध कराना ही वास्तविक विकास: प्रमुख जयदीप घोष 

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा यूपी, लखनऊ में लिखा जाएगा महा अध्याय

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उद्योग से लेकर कृषि, हेल्थकेयर व एमएसएमई तक बनेगी रणनीति लखनऊ। उत्तर प्रदेश और जापान के...
उत्तर प्रदेश 
जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा यूपी, लखनऊ में लिखा जाएगा महा अध्याय

सई नदी को सीवेज प्रदूषण मुक्त करने की कवायद

लखनऊ। लखनऊ में सई नदी को सीवेज प्रदूषण से मुक्त करने के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कई स्तरों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 