कृषक रोग एवं कीट के प्रति रहे जागरूक - डॉ जेपी त्रिपाठी
बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली के इकाई प्रमुख डॉ जेपी त्रिपाठी ने आज महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहानसाथ में गेट इंचार्ज राजेश सिंह के साथ गेट एवं केंद्र का ग्राम नरकटिया कसैला आरदा पिकोरा के गन्ना प्लांट पर पेड़ी और पौधे का निरीक्षण किया | उपस्थित कृषकों से कहा कि आप लोग तापमान को देखते हुए खेत में नमी बरकरार रखें रोग और कीट के प्रति जागरूक रहे इसके लिए सुबह और शाम खेत का निरीक्षण करें, अगर फसल में कहीं रोग एवं कीट दिखाई पड़ता है तो तत्काल अपने फील्ड सुपरवाइजर से चीनी मिल के द्वारा दी जा रही दवा प्राप्त कर लें और मानसून सत्र की बुवाई करें | आप लोग एक बीघा या आधा बीघा मानसून सत्र की बुवाई करें और उसके लाभ और उत्पादन के प्रति जागरूक हो | इसकी बुवाई 1 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक कृषक कर सकते हैं जिसमें कृषक को उत्पादन अच्छा प्राप्त होगा | महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान ने बताया कि चीनी मिल से कृषकों के हितों में अनेक प्रकार के लाभकारी योजनाएं जारी की गई है कृषक इन योजनाओं का लाभ लें और अधिक से अधिक पैदावार प्राप्त करें | सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहां की कृषक को चीनी मिल के द्वारा दी जा रही लाभकारी योजनाओं के प्रति ग्राम कृषक गोष्ठी कर लगातार जागरूक किया जा रहा है | चीनी मिल के द्वारा दवा कीटनाशक जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा हेतु जाल लैंप आदि वितरण किया जा रहा है | प्रदेश सरकार के द्वारा गन्ना कृषकों के हित में की अनेक प्रकार की लाभकारी योजना चलाई जा रही है आप अपने फील्ड सुपरवाइजर या गन्ना विकास समिति से इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ ले सकते हैं |
इस दौरान क्षेत्रीय कृषक संतराम, रामबचन, रामबहोर, शिवपूजन चौधरी, जगदंबा सिंह, अंबिका सिंह, धर्मेंद्र यादव एवं विश्वनाथ सहित क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे |
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
