नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार की देर शाम हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा। इस दाैरान करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलस गए, जबकि एक स्कूटी में आग लग गई। झुुलसे लाेगाें काे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।

अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-63 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में स्कूटी भी आग लग गई ।

झुलसे लाेगाें की पहचान निधि (15), प्रिया (17), मुकेश राम (38), पवित्र (41) और रवि चौधरी के रूप में हुई है। इनमें रवि चौधरी गंभीर रूप से झुलसे हैं, जबकि अन्य चार घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

निरंतर उत्पीड़न से बिजली कर्मियों में गहरा आक्रोश  ये खबर भी पढ़े : निरंतर उत्पीड़न से बिजली कर्मियों में गहरा आक्रोश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तार गिरते ही तेज चिंगारी निकली और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस व बिजली विभाग को सूचना दी।

घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि समय पर बिजली लाइनों का रख-रखाव नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और क्षेत्र की सभी हाईटेंशन लाइनों की जांच कराने की मांग की।

एडीसीपी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही बिजली विभाग से भी रिपोर्ट मांगी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार की देर शाम हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा,  करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, माता-पिता गंभीर

मालाखेड़ा रोड पर ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर। युवक दिनेश की मौके पर मौत, माता-पिता गंभीर घायल। घायलों का...
राजस्थान 
दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, माता-पिता गंभीर

राजस्थान: हार्ट अटैक का झूठा ड्रामा, पत्नी की हत्या कर पति ने रची खौफनाक साजिश

सिरोही में पत्नी की हत्या को हार्ट अटैक बताने की कोशिश। आरोपी पहले पत्नी और बेटी को उदयपुर घुमाने ले...
राजस्थान 
राजस्थान: हार्ट अटैक का झूठा ड्रामा, पत्नी की हत्या कर पति ने रची खौफनाक साजिश

झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

3,907 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं को केंद्रीय मंजूरी। पारादीप–हरिदासपुर रेल लाइन का दोहरीकरण होगा। राजखरसावां–डांगोआपोसी रेलखंड पर चौथी रेल...
राष्ट्रीय  झारखंड 
झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

रामपुर । जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

उत्तर प्रदेश

नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार की देर शाम हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा,  करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

रामपुर । जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

रामपुर:मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में लोक निर्माण विभाग ने 3.5 किलोमीटर की सड़क पर बोर्ड लगवा दिया है। जिस पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है