औरैया में 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सेऊपुर में सोमवार देर रात एक 15 वर्षीय किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

गांव निवासी चंद्रभान राजपूत का 15 वर्षीय पुत्र कोमल राजपूत सोमवार रात अपने कमरे में था। देर रात जब परिजनों ने उसे देखा तो वह दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला।

पौधरोपण तभी सफल, जब पौधे वृक्ष बनें - रवीश मिश्र ये खबर भी पढ़े : पौधरोपण तभी सफल, जब पौधे वृक्ष बनें - रवीश मिश्र

परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर में मातम छा गया।

मृतक के पिता चंद्रभान राजपूत ने रात करीब 11 बजे डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम और पाता चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पाता चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।

फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 19 वर्षीय बीबीए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

बिलासपुर में बड़ा हादसा: अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, चार युवक गंभीर घायल

ढेंका के पास निर्माणाधीन अरपा नदी पुल पर हुआ हादसा। कार कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रही थी। अधूरे...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर में बड़ा हादसा: अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, चार युवक गंभीर घायल

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज़...

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डेक में कमजोरी दर्ज की गई। डाउ जॉन्स...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज़...

नेपाल में बारिश का कहर, दुनिया की सबसे बड़ी शालिग्राम शिला जलमग्न, श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद

लगातार बारिश से काली गण्डकी और सेती नदी का जलस्तर बढ़ा। दुनिया की सबसे बड़ी शालिग्राम शिला बाढ़ के पानी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बारिश का कहर, दुनिया की सबसे बड़ी शालिग्राम शिला जलमग्न, श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद

पश्चिम बंगाल: कई जिलों में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में बादल और बारिश की संभावना। कोलकाता समेत कई जिलों में दोपहर बाद गरज के...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल: कई जिलों में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 19 वर्षीय बीबीए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

औरैया: होटल में हंगामा और मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

नारायनपुर पुलिस चौकी के बाहर आध्या होटल के पास हुई घटना। देर रात विवाद के बाद मारपीट में बदला मामला।...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: होटल में हंगामा और मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

औरैया में पेड़ से लटका मिला रिटायर्ड दरोगा का शव , जांच में जुटी पुलिस

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर जागू में सोमवार रात एक सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में पेड़ से लटका मिला रिटायर्ड दरोगा का शव , जांच में जुटी पुलिस

औरैया में 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सेऊपुर में सोमवार देर रात एक 15 वर्षीय...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम