औरैया में पेड़ से लटका मिला रिटायर्ड दरोगा का शव , जांच में जुटी पुलिस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर जागू में सोमवार रात एक सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक का शव खेत में आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

गांव निवासी 70 वर्षीय श्याम सिंह सोमवार शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला।

मेंटीनेंस स्टाफ की कमी से बिजली व्यवस्था बेपटरी, उपभोक्ता झेल रहे संकट ये खबर भी पढ़े : मेंटीनेंस स्टाफ की कमी से बिजली व्यवस्था बेपटरी, उपभोक्ता झेल रहे संकट

इसी बीच रात करीब नौ बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव के बाहर खेत में स्थित आम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान श्याम सिंह के रूप में की।

परिजन उन्हें तत्काल फंदे से नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले गए। रात करीब 10:50 बजे अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

नेपाल में मीडिया संस्थानों के बाहर संदिग्ध वाहनों पर सियासी बवाल, आरएसपी ने जताई चिंता

मीडिया संस्थानों के बाहर अज्ञात वाहनों की पार्किंग को लेकर विवाद। आरएसपी ने इसे प्रेस स्वतंत्रता के खिलाफ बताया। पार्टी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में मीडिया संस्थानों के बाहर संदिग्ध वाहनों पर सियासी बवाल, आरएसपी ने जताई चिंता

बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान

प्लेस ऑफ सेफ्टी से चार बालक सुरक्षा कर्मी की हत्या के बाद फरार हुए। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान

राजस्थान में थमा मानसून, बढ़ी गर्मी और उमस; 16 जुलाई से फिर बारिश के आसार

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कहीं भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं हुई। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी...
राजस्थान 
राजस्थान में थमा मानसून, बढ़ी गर्मी और उमस; 16 जुलाई से फिर बारिश के आसार

लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवती की हत्या की सूचना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवती की हत्या की सूचना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

श्रीराम मंदिर चन्दा चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का कठोर रूख जरूरी- प्रमोद तिवारी

प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चंदा चढ़ावा को जनता एवं श्रीराम भक्तों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर चन्दा चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का कठोर रूख जरूरी- प्रमोद तिवारी

लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 19 वर्षीय बीबीए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव