अग्निवीर नरेन्द्र कुमार यादव के घर पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मण्डल

आर्थिक सहायता देकर दुःखी परिवार को दिलाया सहयोग का भरोसा

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

अग्निवीरों को मिले शहीद का दर्जा- महेन्द्रनाथ यादव
बस्ती - मुण्डेरवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 पटेल नगर उमरी अहरा निवासी अग्निवीर 22 वर्षीय नरेन्द्र कुमार यादव की शहादत से शोक की लहर है। समाजवादी पार्टी  जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, विधायक  कवीन्द्र  चौधरी ‘अतुल’ के साथ सपा का एक प्रतिनिधि मण्डल अग्निवीर नरेन्द्र कुमार यादव के घर पहुंचा और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बधाते हुये  समाजवादी पार्टी बस्ती द्वारा एक लाख  रुपये का आर्थिक सहयोग देते हुये हुए परिजनों को हर सम्भव मदद  का   भरोसा    दिया ।
ज्ञात रहे कि वर्ष 2024 में नरेन्द्र अग्निवीर योजना में शामिल हो गए और 24 नवंबर 2024 को बेंगलुरु में छह माह की ट्रेनिंग के बाद उनकी तैनाती अग्निवीर सेना में राजस्थान के बीकानेर में हुई थी। गत 4 जुलाई को नरेन्द्र देश सेवा के दौरान शहीद हो गए ।
सपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने पीड़ित परिवार को ढांढस बधाते हुये कहा कि अग्निवीर योजना के कारण नरेन्द्र कुमार यादव की शहादत को सेना और सरकार भले न स्वीकार करें किन्तु जिसने अपनों को खोया है वहीं इस दर्द को समझते हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी ने अग्निवीर योजना का मुख्य विरोध किया था किन्तु केन्द्र की भाजपा सरकार ने देश के ऐसे युवाओं से शहादत का अधिकार भी छीन लिया जो इसके अधिकारी है। कहा कि दुःःख की इस घड़ी में सपा दुःःखी परिवार के साथ है। उन्होने मांग किया कि अग्निवीरों को सैनिकों की भांति सुविधा और शहादत का दर्जा दिलाया जाय। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

मानसून सत्र: संसद में टकराव की पटकथा तैयार, 19 को होगी सर्वदलीय बैठक

सरकार विधायी एजेंडा रखेगी, विपक्ष नीट, दल-बदल समेत कई मुद्दे उठाएगा  नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के हंगामेदार रहने...
राष्ट्रीय 
मानसून सत्र: संसद में टकराव की पटकथा तैयार, 19 को होगी सर्वदलीय बैठक

साइबर फ्रॉड गिरोह के 5 अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कब्जे से 6 अदद मोबाइल, 15 आधार कार्ड ,10 सिम कार्ड,8 अदद मोहर, 2 अदद दो पहिया वाहन व विभिन्न...
उत्तर प्रदेश 
साइबर फ्रॉड गिरोह के 5 अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

साइबर फ्रॉड गिरोह के 5 अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कब्जे से 6 अदद मोबाइल, 15 आधार कार्ड ,10 सिम कार्ड,8 अदद मोहर, 2 अदद दो पहिया वाहन व विभिन्न...
उत्तर प्रदेश 
साइबर फ्रॉड गिरोह के 5 अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार