वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ, 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत लगाए गए पौधे

अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने लिया पौधे संरक्षण का संकल्प 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • कार्यक्रम में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण पर दिया विशेष जोर 

मोहनलालगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर रविवार से शुरू हुए वृहद पौधरोपण अभियान के तहत विकास खंड मोहनलालगंज की ग्राम पंचायत उत्तरगांव में गंगा सागर अमृत सरोवर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला 'विन्ध्येश्वरी' एवं उपायुक्त श्रम रोजगार (वीबीजी रामजी) लखनऊ सुशील कुमार सिंह ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

खड़ी ट्रकों में घुसी कार, पिता-पुत्र वधू की मौत, परिवार में मचा कोहराम  ये खबर भी पढ़े : खड़ी ट्रकों में घुसी कार, पिता-पुत्र वधू की मौत, परिवार में मचा कोहराम

इस दौरान बीडीओ शिवकुमार और एपीओ उदयराज शर्मा की अगुवाई में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। 

वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी भी है। सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई। इसी क्रम में ग्राम पंचायत डेबरिया भरोसवा स्थित गंगा-यमुना अमृत सरोवर पर भी वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। यहां भी 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। अभियान के दौरान क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अमृत सरोवर पर हुआ वृहद पौधरोपण

पर्यावरण बचाने के महत्व और श्रम विभाग की ओर से हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन  मोहनलालगंज लखनऊ।   पर्यावरण कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अमृत सरोवर पर हुआ वृहद पौधरोपण

चीन में तूफान 'बावी' का कहर, बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द, हाईस्पीड रेल सेवाएं प्रभावित

पूर्वी चीन के कई हिस्सों में भारी बारिश 2,800 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द बीजिंग। चीन के पूर्वी...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन में तूफान 'बावी' का कहर, बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द, हाईस्पीड रेल सेवाएं प्रभावित

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक

फरवरी 2024 में कतर यात्रा के दौरान ​हुई थी मुलाकत, वह भारत क अच्छे मित्र : मोदी  नई दिल्ली। कतर...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 