भाकियू की किसान पंचायत में गूंजीं किसानों की समस्याएं,तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
मुजाहिद खां
रामपुर/मिलक:भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से रविवार को तहसील मिलक के कस्बा धामोरा में किसान पंचायत का आयोजन किया गया।पंचायत से पहले नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दरवारी लाल शर्मा का धामोरा चौराहे से बाजार तक ढोल-ताशों,फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया।स्वागत जुलूस में बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता शामिल रहे,जिससे पूरे बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा।
पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि संगठन किसानों की सबसे बड़ी ताकत है।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें और भाईचारे के साथ काम करते हुए भारतीय किसान यूनियन को रामपुर जिले में शीर्ष स्थान तक पहुंचाएं।उन्होंने आगामी 21 जुलाई को जिला मुख्यालय पर होनी वाली विशाल महापंचायत में किसानो से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने को कहा।
इस अवसर पर भाकियू जिलाध्यक्ष दरवारी लाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से घर-घर सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही किसानों के अधिकारों की लड़ाई प्रभावी ढंग से लड़ सकता है और किसानों की आवाज प्रशासन तक मजबूती से पहुंचा सकता है।पंचायत में किसानों ने बिजली की अनियमित आपूर्ति,खाद की कमी,आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान,नहरों की सफाई तथा अन्य किसान समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया और एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई की मांग की गई।
इस मौके पर साबिर अली,मजहर अली लाला,राहत खाँ,मोहम्मद तालिब,चन्ना खाँ,ग्यास अली,छिद्दा नेता,हरेंद्र यादव,सेवा राम,प्रिंस भारद्वाज,तजम्मुल हुसैन,विष्णु शर्मा,पवन पाठक,रतेंद्र गुप्ता,शिव कुमार शर्मा,प्रदीप गुप्ता,हरि ओम गुप्ता,राम बहादुर यादव,सिराज अहमद उस्मानी,बबलू,अवनीश शर्मा,छोटे लाल मौर्य,अमित शर्मा,ख़ुर्शीद प्रधान,ज़ाहिद नेता,शकील अहमद,मुस्तकीम आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
