सहोदय अध्यक्ष एवं ग्रीनवुड स्कूल के प्रधानाचार्य का विदाई समारोह

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:सीबीएसई विद्यालयों के संगठन सहोदय के अध्यक्ष एवं ग्रीनवुड स्कूल के प्रधानाचार्य नीरज तिवारी के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में क्षेत्र के विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों,प्रबंधकों एवं शिक्षाविदों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने नीरज तिवारी के शिक्षा जगत में दिए गए उल्लेखनीय योगदान,उनके कुशल नेतृत्व तथा सहोदय संगठन को सशक्त बनाने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।सभी ने उन्हें स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ,सुखद एवं सफल जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि श्री तिवारी के नेतृत्व में सहोदय संगठन ने अनेक रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों का सफल आयोजन किया,जिससे सीबीएसई विद्यालयों के बीच समन्वय और सहयोग की भावना को नई दिशा मिली।

अग्निवीर नरेन्द्र कुमार यादव के घर पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मण्डल ये खबर भी पढ़े : अग्निवीर नरेन्द्र कुमार यादव के घर पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मण्डल

बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि सहोदय की नई कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही किया जाएगा,ताकि संगठन की गतिविधियाँ पूर्ववत प्रभावी रूप से संचालित होती रहें।समारोह का समापन सभी सदस्यों द्वारा नीरज तिवारी के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

चीन में तूफान 'बावी' का कहर, बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द, हाईस्पीड रेल सेवाएं प्रभावित

पूर्वी चीन के कई हिस्सों में भारी बारिश 2,800 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द बीजिंग। चीन के पूर्वी...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन में तूफान 'बावी' का कहर, बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द, हाईस्पीड रेल सेवाएं प्रभावित

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक

फरवरी 2024 में कतर यात्रा के दौरान ​हुई थी मुलाकत, वह भारत क अच्छे मित्र : मोदी  नई दिल्ली। कतर...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक