"एक पेड़ माँ के नाम" महाअभियान का शुभारंभ,4 हेक्टेयर में लगाए गए 6400 पौधे

कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने पीपल का पौधा रोपकर किया अभियान का शुभारंभ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" महाअभियान के अंतर्गत जनपद रामपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वर्ष 2026-27 में जनपद रामपुर के लिए 26,37,300 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 26 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है जो सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में पौधे रोपित कराए जा रहे हैं।इसमें जनप्रतिनिधियों,ग्राम पंचायतों,स्वयं सहायता समूहों,शिक्षण संस्थानों एवं आमजन की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की गई।

मुख्य कार्यक्रम तहसील मिलक के ग्राम रहसेना स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में आयोजित हुआ,जहां प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने पूरे विधि विधान के साथ अभियान का शुभारंभ किया।उन्होंने सर्वप्रथम पीपल का पौधा रोपित कर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की तथा उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी और आमजनों ने पौधरोपण किया।

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंक ये खबर भी पढ़े : संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंक

12july612345

इस अवसर पर कृषि राज्यमंत्री औलख ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2017 से लगातार व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किए जा रहे हैं,जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देना होगा तथा लगाए गए पौधों का संरक्षण भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक मां अपने बच्चे का पालन-पोषण और संरक्षण करती है,उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति को अपने लगाए हुए पौधे की देखभाल करनी चाहिए।उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।साथ ही बच्चों से अपने घर एवं आसपास पौधे लगाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

12july61234567

उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि वे ग्राम पंचायतों,विद्यालयों,स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न विभागों के साथ समन्वय से औषधीय व फलदार पेड़ लगाकर अभियान को सफल बनाएं तथा अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि यह जनपद के लिए गौरव का विषय है कि "एक पेड़ माँ के नाम" महाअभियान की शुरुआत हो रही है।इस महाअभियान में जनसहभागिता सर्वोच्च प्राथमिकता है।यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं,बल्कि एक महायज्ञ है,जिसमें अधिक से अधिक सामान्य नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित कर इसे जनआंदोलन का स्वरूप देना होगा।

उन्होंने कहा कि जनपद में निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए सभी विभागों को दायित्व आवंटित किए गए हैं।पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा,जिससे पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को स्थायी सफलता मिल सके।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रामपुर वन प्रभाग की मिलक रेंज में लगभग 4 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कपि वन वाटिका बनाई गई जिसमें लगभग 6400 पौधों का रोपण किया जा रहा है।

12july6123456

इस वर्ष आम, जामुन, अमरूद, बेल, कटहल, नाशपाती, बेर,कैथा, केला, इमली, नींबू, पपीता, अनार, आंवला,शहतूत,करौंदा,पीपल,बरगद,गुलर,सहजन,बहेड़ा,अर्जुन,शीशम,हरड़,लीची,संतरा,शरीफा,कदम्ब,अमलतास,गुलमोहर,जरुल सहित विभिन्न फलदार,छायादार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जा रहा है।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अर्चना गंगवार,मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण,जिला स्तरीय अधिकारी,वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी,ग्राम प्रधान,छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कोतवाली खलीलाबाद द्वारा 05 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली खलीलाबाद द्वारा 05 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल में अवैध रूप से इथेनॉल मिलाने वाला गैंग पकड़ा

क्राइम ब्रांच ने टैंकर और बड़ी मात्रा में केन बरामद लखनऊ। क्राइम ब्रांच ने मलिहाबाद थाना क्षेत्र में मिलावटी पेट्रोल...
उत्तर प्रदेश 
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल में अवैध रूप से इथेनॉल मिलाने वाला गैंग पकड़ा

केजीएमयू एवं संबद्ध स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यापक वृक्षारोपण

लखनऊ। “ 35 करोड़ वृक्षारोपण महाअभियान के तहत “ एक पेड़ माँ के नाम ” अभियान के अंतर्गत किंग जॉर्ज...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू एवं संबद्ध स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यापक वृक्षारोपण

बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं...
उत्तर प्रदेश 
बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन

स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कर रहा:डॉ.पवन

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। रविवार को  अभियान के तहत चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक...