संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंक
काफी तलाश और रिश्तेदारों से संपर्क के बाद नही मिला सुराग, गुमशुदगी की तहरीर दर्ज
- पुलिस ने शुरू की तलाश सीसीटीवी फुटेज से खंगाल रही सुराग
- संबंधित थानों को भेजी गई सूचना
मोहनलालगंज। लखनऊ, पीजीआई थाना क्षेत्र के हरिकंशगढ़ी चौकी क्षेत्र डलौना गांव की रहने वाली छब्बीस वर्षीय युवती सोनम उर्फ सोनी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से निकलने के बाद लापता हो गई। काफी तलाश और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पीजीआई थाने में गुमशुदगी की तहरीर देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डलौना गांव निवासी राम रख पुत्र राम अवतार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री सोनम उर्फ सोनी बीते गुरुवार की सुबह करीब ग्यारह बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह पुराने घर जा रही है। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
ये खबर भी पढ़े : जो युवाओं का रोजगार खा गए, वे अयोध्या-मथुरा-काशी के बारे में क्या सोचते हैं: सीएम योगीआसपास के लोगों से पूछताछ की गई, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया गया, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका।परिजनों के अनुसार घर से निकलते समय सोनम ने हल्के काले रंग का सलवार-कुर्ता, जिस पर हल्के पीले रंग के फूल बने थे, तथा सफेद दुपट्टा पहन रखा था। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 3 इंच, रंग गेहुआ और शरीर छरहरा है।युवती के अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों ने आशंका जताई है कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी न हो गई हो।
मामले को लेकर पीजीआई थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस से शीघ्र तलाश की मांग की गई है।युवती के पिता राम रख ने बताया कि, "हमने बेटी को हर संभावित जगह तलाश किया, सभी रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। परिवार बेहद परेशान है। पीजीआई थाना प्रभारी ने बताया कि, परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा सभी संबंधित थानों को सूचना भेजी गई है।
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
