संत कबीर नगर।* मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह द्वारा आज वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान के क्रम में विकास खण्ड सेमरियावां के ग्राम पंचायत डिघवा में वृक्षारोपण करते हुए आम जनमानस को अधिक से अधिक वृक्षों को रोपित करने का संदेश दिया गया। उन्होंने वृक्षारोपण के साथ ही पौधों के समुचित रख रखाव का भी दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
मण्डलायुक्त ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने में वृक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने पौधों को संरक्षित करने पर जोर देते हुए ग्राम पंचायत में पिछले साल लगाए गए पौधों के प्रगति का भी जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण महा अभियान का संकल्प पूरा करने के लिए जन समुदाय का साथ एवं सहयोग नितान्त आवश्यक है। उन्होंने पर्यावरण के समृद्ध एवं संतुलन के लिए वृक्षारोपण अभियान में सभी से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील किया और कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि वृक्षारोपण कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ दूसरे लोगो को भी इसके प्रति जागरूक करे।