आजम खान की छवि खराब करने की हो रही कोशिश,उनके विकास कार्यों पर फैलाया जा रहा भ्रामक प्रचार:आसिम राजा
मुजाहिद खां
रामपुर:समाजवादी पार्टी के क़द्दावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आज़म खान के द्वारा कराये गये विकास कार्यों को लेकर सोशल मीडिया और चैनलों पर चल रही खबरों पर सपा नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर के साथ प्रेसवार्ता कर आरोपो को बेबुनियाद और भ्रामक बताया,इसके साथ ही सपा सरकार में आज़म खान के द्वारा कराए गए विकास कार्यों को भी गिनाया।
इसके अलावा जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी आवाम के खून पसीने से बनाई गई है यूनिवर्सिटी को बर्बाद होते देखा नहीं जा सकता आखिरी दम तक उसकी हिफाज़त की कोशिश की जाएगी।सत्ताधारी पार्टी को अपनी हार दिख रही है।समाजवादी पार्टी अपनी जगह मजबूत है और यह दिख रहा है कि 2027 में प्रबल संभावना है।समाजवादी पार्टी सत्ता में आये।उसको रोकने के लिये यह प्रपोगन्डे हो रहे हैं।
प्रेस वार्ता में नगर अध्यक्ष मोहम्मद आसिम राजा ने कहा कि आज़म खान की छवि खराब करने के उद्देश्य से सुनियोजित तरीके से झूठा प्रचार किया जा रहा है।आसिम राजा ने आरोप लगाया कि कब्रिस्तानों की मिट्टी हटाने,सीवर परियोजना और दुकानों से जुड़े जिन मामलों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं,उनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।उन्होंने दावा किया कि कब्रिस्तानों की चारदीवारी आजम खान के प्रयासों से कराई गई,जबकि सीवर परियोजना जल निगम की ओर से संचालित हुई थी।
सपा नेता ने कहा कि जिला अस्पताल,तहसील भवन,नगरपालिका भवन,गांधी समाधि,सर्किट हाउस,मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय,चौड़ी सड़कें और अन्य विकास कार्य आज भी आजम खान की पहचान हैं।उन्होंने यह भी कहा कि 500 से अधिक दुकानों को तोड़ा जा चुका है पर अभी तक एक भी दुकानदार को नई दुकानें नहीं मिलीं।कहा कि सपा ने तोड़ने का नहीं जोड़ने का काम किया है।शहर में दुकानों को तोड़कर पुनर्वास का वादा करने वाले पहले अपना वादा पूरा करें।कहा कि जनता को गुमराह करने वाले हर दावे का तथ्यों के आधार पर जवाब दिया जाएगा।आसिम राजा ने कहा कि जिले में मस्जिदों और मजारों को हटाने की कार्रवाई सरकार की नीतियों का हिस्सा है।
मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को जारी अग्निशमन विभाग के नोटिस पर उन्होंने कहा कि नोटिस में दिए गए सभी बिंदुओं और निर्देशों का पालन कर लिया गया है।उनका आरोप था कि सरकार विश्वविद्यालय को कमजोर करना चाहती है,लेकिन समाजवादी पार्टी इसकी रक्षा के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करेगी।सपा नेताओं ने दावा किया कि आजम खां के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्य जनता के सामने हैं।बताया कि सपा सरकार में शहर से लेकर देहात तक कब्रिस्तानों की बाउंड्री कराई गई।सड़के बनाई गई,इसके साथ ही जनपद में आजम खां ने अनगिनत विकास कार्य कराए कराए।सपा नेता आसिम राजा ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय जनता के सहयोग और खून-पसीने की कमाई से खड़ा हुआ संस्थान है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है।बताया कि विश्वविद्यालय को मिले अग्निशमन विभाग के नोटिस में दिए गए सभी निर्देशों का पालन कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी विश्वविद्यालय की सुरक्षा और अस्तित्व की रक्षा के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करती रहेगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
