शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में वृक्षारोपण महाअभियान
बदायूं। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, शेखूपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत संस्थान परिसर में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आरके वर्मा एवं डिप्टी रजिस्ट्रार आचार्य राजन मेंदिरत्ता ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर डॉ. आर. के. वर्मा ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का जीवन हैं।
पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ साथ उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। आचार्य राजन मेंदिरत्ता ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक प्रतिवर्ष एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य स्वतः ही साकार हो जाएगा। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर शिखा वर्मा, सना फ़ातिमा, समरीन परवीन, चरणजीत, अक्षांशु पटेल, नर्सिंग ट्यूटर राधा गौर, दयाराम, गौरव यादव, सुबोध पाठक, पंकज मिश्रा, दिनेश कुमार, अमन यादव तथा संस्थान के माली संगम एवं पंकज उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
